आईफोन 7 और 7 प्लस में हो सकते हैं ये 10 कमाल के फीचर्स
एप्पल के लिए क्रेजी लोगों का सर्फिंग शुरू हो चुकी है कि इस बार एप्पल क्या खास फीचर्स लेकर आने वाला है। मार्केट में कई अफवाहें और सुर्खियां आनी शुरू हो गई हैं।
आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि सितम्बर में लांच होने वाले आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस में आप किन-किन फीचर्स को देखने की उम्मीद कर सकते हैं। इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मौटे तौर पर अंदाजा लगाया गया है। आइए डालते हैं एक नज़र:
ऐसा सुनने में आ रहा है कि आईफोन यूजर्स की समस्या को ध्यान में रखते हुए अब 16जीबी वेरिएंट को हटाकर 32 जीबी क्षमता के बेस स्टोरेज को मार्केट में उतारा जाएगा। अगर रिपोर्ट की बात मानें तो एप्पल के फोन की क्षमता बढ़ने वाली है यानि इसे 128 जीबी से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन 7, 32, 64 और 256 जीबी वेरिएंट में मार्केट में आएंगे और आईफोन 7 प्लस, 32, 128 और 256 जीबी वेरिएंट में आएंगे। आईफोन में यूजर्स को इरीटेट कर देने एंटीना बैंड, इस सीरिज से गायब होगा। इसे टॉप या बॉटम सिरों पर कहीं ट्रांसफर कर दिया जाएगा ताकि यह सामने से दिखे नहीं। यानि इस फोन को रिडिजायन किया गया है। कई रिपोर्ट ऐसा दावा करती हैं कि आईफोन 7 और 7 प्लस में स्मार्ट कनेक्टर मिलेगा। हालांकि इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। हो सकता है कि इस बार से आईफोन में 3.5 एमएम के जैक न मिलें। एप्पल आने वाले फोन की सीरिज को बहुत स्लिम बनाने की कोशिश में है ऐसे में इसके जैक को भी स्लिम करने पर काम शुरू करना होगा। साथ ही हल्के पोर्ट के साथ अच्छी साउंड क्वालिटी भी देनी होगी। इसकी लीक फोटो देखकर कुछ ऐसा ही समझ में आता है, कि इसमें बदलाव हो सकता है। माना जा रहा है कि आईफोन 7 में सिंगल कैमरा लेंस सेटअप होगा और आईफोन 7 प्लस में ड्यूल कैमरा सेटअप होगा। अगर ऐसा होता है तो यह एप्पल का फर्स्ट टाइम होगा जब वह इस तरह के सेटअप वाले कैमरे को लांच करेगा। इसके अलावा, फोटो क्वालिटी और अच्छी हो जाएगी और रेंडर ऑटोफोकस हो जाएगा। आईफोन 7 और 7 प्लस में फोर्स टच होम बटन आ सकता है जो यूजर्स को बिना बैक किए हुए सीधे होम पर पहुँचा देगा। इसके लिए, एप्पल को पूरी तरह से रिडिजाइन किए जाने की संभावना है। लोगों को आईफोन में इस बटन की खासी डिमांड थी। संभावना है कि इस सीरिज से एप्पल, अपने फोन में म्यूट बटन को हटा दें। सामान्यत: एप्पल के फोन में वॉल्यूम रॉकर के ऊपर म्यूट बटन रहता है लेकिन आईफोन 7 और 7 प्लस में इसे हटाया जा सकता है। आईफोन 7 और 7 प्लस में बैट्री बैकअप 1960 एमएएच और 1715 एमएएच होगी। यह एप्पल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। इसे अलावा, उम्मीद है कि आईफोन 7 और 7 प्लस में ओएलईडी डिस्प्ले, फिंगरप्रिंट स्कैनर भी फीचर्स के रूप में यूजर्स को मिलेगा।
16 जीबी वेरिएंट अब और नहीं
265 जीबी वेरिएंट
एंटीना बैंड नहीं ढूंढ पाएंगे
स्मार्ट कनेक्टर
3.5 एमएम जैक नहीं
ड्यूल-कैमरा सेटअप
फोर्स टच होम बटन
म्यूट बटन नहीं होगा
बैट्री
अन्य संभावित बदलाव


Click it and Unblock the Notifications







