Home
Mobile

आईफोन4 एस ने रचा नया इतिहास

By Super
आईफोन4 एस ने रचा नया इतिहास
स्टीव जॉब्स की मृत्यु के बाद आईफोन ने अपने नए मॉडल 4 एस को लांच किया था तब खबरे आ रही थी लोगों को यह नया फोन पसंद नहीं आएगा। मगर एप्‍पल के आईफोन 4एस ने एक ब्रिकी के मामले में सभी कंपनियों को पछाड़ते हुए एक नया रिकार्ड कायम कर लिया है। नया आईफोन 4एस की लाचिंग के 24 घंटों के अंदर10 लाख से अधिक फोन के आर्डर बुक किए गए हैं जो एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आर्डर है जबकि आईफोन का पिछला वर्जन की तुलना में नए आईफोन 4 एस की आर्डर 67 फीसदी से भी ज्यादा है।

फोन की लोकप्रियता का असर सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में भी देखने को मिला कारोबार के दौरान एप्‍पल के शेयर 2.7 फीसदी उछाल के साथ 379.84 डॉलर पर पहुंच गए जबकि स्‍टीव जाब्‍स की मृत्‍यू के बाद एप्‍पल के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी। जानकारों को कहना है कि एप्‍पल के नए फोन की ब्रिकी में स्‍टीव जाब्‍स की मृत्‍यू के बाद मानवीय संवेदनाएं भी जुड़ी ह़ई है लोग स्टीव जॉब्स को सम्मान और समर्थन देने के लिए नया आईफोन खरीद रहें हैं।

हालाकि की‍मत और तकनीकी रूप से एप्‍पल का नया आईफोन 4एस में कुछ खास फीचर दिए गए है। आप फोन में वायस कमांड के द्वारा मैसेज, फोन कालिंग और इमेल कर सकते हैं। अच्‍छी फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में हाईरेज्‍यूलूशन कैमरा दिया गया है साथ ही यह सीडीएमए और जीएसएम दोनों ही वायरलेस नेटर्वक पर काम करता है।

इसका बैटरी बैकप भी लाजवाब है जो एक बार फुल चार्ज होने के बाद 8 घंटे का टॉकटाइम प्रोवाइड करती है। यह पहली बार है जब आइफोन अमेरिका में एप्‍पल रीटेल स्‍टोर के अलावा तीन बड़े अन्‍य रीटेलर स्‍टोर के यहां उपलब्ध होगा। कंपनी के अनुसार नया आईफोन 4एस 199 डॉलर से लेकर 399 के बीच 14 अक्टूबर से अमेरिका के एप्‍पल

स्‍टोर्स में उपलब्‍ध हो जाएगा अमेरिका के अलावा कंपनी इसे 22 अन्‍य देशों में भी लांच करेगी।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X