Home
Mobile

iPhone Flip होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन, लॉन्च टाइम-लाइन डिटेल लीक

Apple first foldable Details: अगर आप भी एप्पल लवर हैं, और आपको एप्पल आईफोन के फोल्डेबल हैंडसेट का इंतजार है, तो आपके लिए अच्छी खबर है।

दरअसल सामने आई एक एक नई रिपोर्ट के अनुसार 2026 में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने जा रही है। Apple का पहला फोल्डेबल एक फ्लिप फोन होगा, जो Samsung Galaxy Z Flip सीरीज के समान होगा।

iPhone Flip होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन, लॉन्च टाइम-लाइन डिटेल लीक

यह उन रिपोर्ट्स से मिलता-जुलता है, जिनमें दावा किया गया था कि, Apple आंतरिक रूप से क्लैमशेल डिजाइन का परीक्षण कर रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो नए iPhone के लिए Apple के दो साल के डेवलपमेंट साइकल के आधार पर 2026 तक लॉन्च का दावा किया गया है।

रिपोर्ट की मानें को, एप्पल क्लैमशेल स्टाइल के फ्लिप फोन को रिलीज करने की तैयारी कर रहा है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि, कंपनी अपने दो फोल्डिंग आईफोन प्रोटाटाइप को फरवरी से ही डेवलप कर रही है।

इसके फोल्डेबल डिस्प्ले को Samsung Display से लिया जा सकता है। यह पहली बार नहीं होगा जब Apple इस तरह की तकनीक के लिए किसी अन्य पर निर्भर होगा। आपको बता दें, Samsung पहले से ही मौजूदा iPhone के लिए OLED पैनल की आपूर्ति कर रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार अनफोल्ड होने पर फोल्डेबल iPhone के डाइमेंशन वर्तमान iPhone के समान होंगे। इससे आप इसकी लंबाई और चौड़ाई का अंदाजा लगा सकते हैं, हालांकि, इसकी मोटाई का फिलहाल पता नहीं चला है।

गौरतलब है कि, Apple के फोल्डेबल आईफोन के लेकर काफी समय से अफवाहें सामने आ रही हैं। लेकिन, लेटेस्ट रिपोर्ट में लॉन्चिंग लाइम लाइन और डिजाइन की डिटेल्स सामने आई है। बता दें, Apple को अपने हैंडसेट्स में टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेटेड करने से पहले उन्हें बेहतर बनाने में काफी समय लगता है।

जैसा कि, आपको पता है, फोल्डेबल मार्केट में अभी भी विस्तार हो रहा है। लेकिन ड्यूराबिलिटी अभी भी चिंता का विषय है। ऐसे में Apple लॉन्च करने से पहले टेक्नोलॉजी को और ज्यादा बेहतर होने का इंतजार कर रहा है।

यह पहली बार नहीं है, जब आईफोन के फोल्डेबल फोन को लेकर ऑनलाइन रिपोर्ट लीक हुई है। इससे पहले सामने आई एक पुरानी रिपोर्ट की मानें तो ब्रांड 20.3 इंच के फोल्डेबल मैकबुक पर भी काम कर रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone Flip to be Apple’s first foldable, launch timeline leaks know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X