क्या iPhone Fold का टाइटेनियम डिजाइन बनेगा गेम-चेंजर? जानिए Apple के इस फोल्डेबल में छुपा है क्या खास
Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन यानी iPhone Fold भले ही 2026 में लॉन्च होगा, लेकिन इससे जुड़ी लीक और अफवाहें अभी से टेक वर्ल्ड में हलचल मचा रही हैं। ज़्यादातर रिपोर्ट्स जहां इसके स्क्रीन साइज, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की बात कर रही हैं, वहीं इस स्टोरी में हम फोकस करेंगे एक ऐसे पहलू पर जो अब तक अनदेखा रहा है।
हम इसके टाइटेनियम-स्टेनलेस स्टील हाइब्रिड हिंग डिजाइन और क्रेज-फ्री डिस्प्ले टेक्नोलॉजी की बात कर रहे हैं। यहां हम एपल के अपकमिंग फोल्डेबल के बारे में अब तक की सारी डिटेल जानेंगे।

iPhone Fold
Apple हमेशा से अपने प्रोडक्ट डिज़ाइन और मटीरियल क्वालिटी को लेकर गंभीर रहा है। iPhone Fold में भी कंपनी इस विरासत को आगे बढ़ा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोल्डेबल डिवाइस टाइटेनियम फ्रेम के साथ आएगा और इसका हिंग मैकेनिज़्म टाइटेनियम और स्टेनलेस स्टील के मिक्चर से तैयार किया गया होगा।
यह पहली बार है जब कोई कंपनी अपने फोल्डेबल डिवाइस के हिंग में इतना उन्नत मैटीरियल इस्तेमाल करने जा रही है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि समय के साथ हिंग में ढील नहीं आएगी, और फोल्डिंग ओपनिंग का अनुभव बना रहेगा स्मूद और स्थिर।
Apple की Laser-Drilled मेटल प्लेट
Foldable फोन्स का सबसे बड़ा दर्द होता है। बीच में दिखने वाली क्रीज, जो स्क्रीन को फोल्ड करने पर दिखाई देती है। लेकिन Apple का समाधान इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करने का दावा कर सकता है।
फेमस एनालिस्ट Ming-Chi Kuo के अनुसार, Apple iPhone Fold में स्क्रीन के नीचे Laser-drilled मेटल प्लेट लगाएगा, जिससे स्क्रीन पर पड़ने वाला तनाव (Stress) बराबर रूप से फैल सकेगा। इसका असर यह होगा कि स्क्रीन पर वो बदसूरत क्रीज नहीं दिखेगी, जो आज Galaxy Z Fold या Vivo X Fold जैसे फोनों में देखने को मिलती है।
अगर यह तकनीक सच साबित होती है, तो Apple ना सिर्फ प्रतियोगिता से आगे निकल जाएगा, बल्कि Foldable स्मार्टफोन मार्केट का पूरा गेम बदल सकता है।
Foldables में Face ID क्यों नहीं?
एक और दिलचस्प एंगल यह है कि Apple इस फोल्डेबल फोन में Face ID को हटाकर पावर बटन में Touch ID लाने की सोच रहा है। यह फैसला डिजाइन की जटिलता को देखते हुए लिया गया हो सकता है। लेकिन साथ ही, यह सुरक्षा और इस्तेमाल में भी नई सहजता ला सकता है। Touch ID की वापसी उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकती है जो मास्क पहनते वक्त या रात में फेस अनलॉक से परेशान रहते हैं।
iPhone Fold बनाम Galaxy Z Fold 7
Samsung का Galaxy Z Fold 7 जहां 8 इंच की बड़ी इनर स्क्रीन और 6.5 इंच की आउटर स्क्रीन के साथ आता है, वहीं iPhone Fold में 7.8 इंच की इनर और 5.5 इंच की आउटर स्क्रीन मिलेगी। यानी Apple का फोल्ड थोड़ा कॉम्पैक्ट और संभवतः मोटा होगा। लेकिन मोटाई का मतलब यह नहीं कि डिज़ाइन कमजोर है। टाइटेनियम और नया हिंग सिस्टम इसे लंबे समय तक टिकाऊ बना सकते हैं, जो कि कई यूज़र्स के लिए डील-ब्रेकर साबित हो सकता है।
क्या Apple फिर से स्टैंडर्ड सेट करेगा?
Apple का iPhone Fold फिलहाल लीक और अफवाहों तक सीमित है, लेकिन उसके हार्डवेयर इनोवेशन की दिशा में यह संकेत काफी स्पष्ट हैं। अगर टाइटेनियम हिंग और क्रेज़-फ्री डिस्प्ले तकनीक काम करती है, तो यह Foldable मार्केट में Apple को एक मजबूत स्थिति में ला सकती है। iPhone Fold सिर्फ एक और फोल्डेबल नहीं होगा,यह Apple की इंजीनियरिंग क्षमता और यूज़र एक्सपीरियंस की नई मिसाल बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








