iPhone Fold की कितनी होगी कीमत; क्या crease-free foldable के साथ कमाल करेगा Apple
iPhone Fold: Apple अब तक अपने इनोवेशन और प्रीमियम डिजाइन के लिए जाना जाता है, लेकिन फोल्डेबल स्मार्टफोन की दौड़ में उसने देर से कदम रखने का फैसला किया है। जहां सैमसंग ने 2019 में अपना पहला गैलेक्सी फोल्ड लॉन्च कर दिया था, वहीं Apple साल 2026 में अपना पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी में है। इस फोन का संभावित नाम iPhone Fold हो सकता है।
हाल की रिपोर्ट्स में इसकी कीमत, डिजाइन और कुछ खास फीचर्स का खुलासा हो चुका है। आइए इस स्टोरी में जानते हैं कि क्या Apple का 'crease-free display' गेम चेंजर साबित हो सकता है।

iPhone Fold में क्या है खास?
Apple अपने फोल्डेबल फोन में जिस फीचर पर सबसे ज़्यादा फोकस कर रहा है, वह क्रिज-फ्री डिस्प्ले है। अभी तक सैमसंग, OnePlus और Motorola जैसे ब्रांड्स के फोल्डेबल फोन्स में फोल्डिंग लाइन साफ नजर आती है, जो यूजर एक्सपीरियंस को थोड़ा कम कर देती है। लेकिन Apple इस टेक्नोलॉजी को नए स्तर पर ले जाना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone Fold की इनर स्क्रीन में कोई क्रीज (लकीर) नहीं होगी, जिससे यूजर को लगेगा जैसे वे एक पूरा फ्लैट डिस्प्ले इस्तेमाल कर रहे हों।
Samsung बनाएगा Apple का डिस्प्ले
दिलचस्प बात यह है कि Apple का यह क्रीज-फ्री डिस्प्ले Samsung Display द्वारा ही बनाया जाएगा। यानी Apple और Samsung दो कॉम्पिटिटर होते हुए भी टेक्नोलॉजी के मामले में एक-दूसरे के सहयोगी बन रहे हैं। इस पहलू से यह साफ होता है कि Apple किसी भी टेक्नोलॉजी को आधा-अधूरा पेश नहीं करता, बल्कि वह उसे पूरी तरह परिपक्व बनाकर ही मार्केट में लाता है।
iPhone Fold की कितनी होगी कीमत?
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर लीक हुई जानकारी में पता चला है कि इसके 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 15,999 (लगभग ₹1,93,100)
, 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 17,999 (लगभग ₹2,17,000) और 1TB वेरिएंट की कीमत CNY 19,999 (लगभग ₹2,41,000) होगी।
यह कीमत Samsung Galaxy Z Fold 7 से काफी ज़्यादा है। वहीं, Samsung के Z Fold 7 की शुरुआती कीमत CNY 13,999 (लगभग ₹1,69,000) और टॉप वेरिएंट CNY 17,499 (लगभग ₹2,11,000) है।
चिपसेट और सॉफ्टवेयर
iPhone Fold में Apple का लेटेस्ट A20 Bionic चिपसेट दिया जा सकता है जो 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा। साथ ही, इसमें नया iOS 27 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा जो फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर के लिए खासतौर पर ऑप्टिमाइज किया जाएगा।
लॉन्च टाइमलाइन
Apple अपनी iPhone 17 सीरीज़ को इस साल सितंबर में लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें iPhone 17, 17 Pro, 17 Pro Max और नया iPhone 17 Air शामिल होंगे। इस सीरीज में A19 Bionic चिपसेट और 12GB रैम जैसे फीचर्स होंगे। लेकिन iPhone Fold की बात करें तो इसे 2026 के शुरुआती महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।
फोल्डेबल बाजार में देर से एंट्री लेकिन दमदार इरादा
Apple की स्ट्रेटजी हमेशा रही है कि देर से एंट्री करो, लेकिन जब करो तो सबको पीछे छोड़ दो। iPhone Fold का क्रिज-फ्री डिस्प्ले न सिर्फ यूजर्स के लिए नया एक्सपीरियंस लाएगा, बल्कि यह बाकी ब्रांड्स के लिए भी एक चैलेंज साबित हो सकता है।
जहां बाकी ब्रांड्स फोल्डेबल डिजाइन को मार्केट में लाकर प्रयोग कर चुके हैं, Apple अब फोल्डेबल स्क्रीन के सबसे बड़े दर्द क्रीज मार्क को ही खत्म करने की तैयारी में है। यही एक ऐसा पहलू है जिस पर अभी तक किसी ने खास फोकस नहीं किया था। Apple का iPhone Fold फोल्डेबल सेगमेंट को नए मायने दे सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








