होली धमाका ऑफर: सिर्फ 29,999 रुपये में खरीदें iPhone, डिटेल्स में जानें ऑफर
Apple ने हाल ही में अपने लेटेस्ट iPhone SE 5G (2022) एडिशन की घोषणा के बाद iPhone SE 2020 स्मार्टफोन को बंद कर दिया था। लेकिन, कोई भी इसे अभी भी कुछ ई-कॉमर्स साइटों के माध्यम से खरीद सकता है। फ्लिपकार्ट (Flipkart) अपने प्लेटफॉर्म पर बिग सेविंग डेज सेल की मेजबानी कर रहा है, जहां वह सबसे कम कीमत पर कुछ स्मार्टफोन पेश कर रहा है और उनमें से एक iPhone SE 2020 है।

सिर्फ 29999 रुपये में खरीदें iPhone
हालांकि लेटेस्ट मॉडल अभी मार्केट में भारी कीमत में उपलब्ध हैं लेकिन यदि आपका बजट लगभग 30,000 रुपये है तो iPhone SE 2020 फिलहाल फ्लिपकार्ट के जरिए 29,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
डिवाइस को मूल रूप से भारत में 42,500 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसका मतलब है कि आपको 12,501 रुपये की छूट मिल रही है। साथ ही SBI बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ 13,000 तक एक्सचेंज ऑफर पर भी 10 प्रतिशत की छूट मिल रही है। तो, आप iPhone SE 2020 को भारत में 30,000 रुपये से कम में खरीद पाएंगे।
अब, असली सवाल यह है कि iPhone SE 2020 (आईफोन एसई 2020) अब खरीदने लायक है कि नया एडिशन? लेकिन आपको बता दें कि यह सब आपके बजट पर निर्भर करता है। यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो एक iPhone चाहते हैं, लेकिन लगभग 43,000 रुपये खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो आप iPhone SE 2020 को खरीदने के बारे में सोच सकते हैं।
कुल मिलाकर दोनों फोनों के बीच मुख्य अंतर यह है कि नए फोन में ज्यादा पावरफुल A15 बायोनिक चिप है। Apple का दावा है कि iPhone SE 2022 मॉडल 15 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करेगा, जो कि पुराने मॉडल से सिर्फ दो घंटे ज्यादा है। जबकि नए एडिशन में आपको बेहतर फोटोग्राफी फीचर्स मिलते हैं।
औए बाकी फीचर्स समान हैं। 2020 मॉडल में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और IP67 रेटिंग भी है। 2020 मॉडल को पावर देने वाली A14 बायोनिक चिप भी काफी पावरफुल है। तो अगर आप भी 30 हजार रुपये के अंदर कोई आईफोन खरीदना चाहते हैं तो अभी आपके पास अच्छा मौका है और साथ बैंक ऑफर्स के बाद आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








