iPhone अब दे रहा है इस मॉडल पर बम्पर डिस्काउंट, मौका है अभी खरीद लो!
iPhone SE 2020 या iPhone SE सेकेंड जेनरेशन पर भारतीय यूजर्स के लिए भारी छूट दी गई है। iPhone SE (आईफोन एससी) भारत में Flipkart के माध्यम से तीन अलग-अलग वेरिएंट में उपलब्ध है। इस प्रकार अगर आप भी अगर आईफोन लेने की सोच रहे हैं और बजट ज्यादा नहीं है, तो अभी iPhone SE 2020 को खरीद सकते हैं। तो आइए बात करते है इस स्मार्टफोन के बारे में।

iPhone SE 2020 भारत में 64GB स्टोरेज के साथ 27,999 रुपये में मिल रहा है। 128GB और 256GB स्टोरेज वेरिएंट क्रमशः 32,999 रुपये और 42,999 रुपये में उपलब्ध हैं। कस्टमर्स अपने डिवाइस को एक्सचेंज भी कर सकते हैं और 16,050 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट का भी फायदा उठा सकते हैं। iPhone SE 2020 फ्लिपकार्ट पर तीन कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैं जिनमें- ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर शामिल है।
iPhone SE 2020 के स्पेशिफिकेशन्स क्या हैं
iPhone SE 2020 4.7 इंच के रेटिना एचडी डिस्प्ले के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल लेंस के साथ रियर में सिंगल कैमरा सेंसर और फ्रंट में 7MP सेंसर दिया गया है। यूजर्स iPhone SE 2020 के साथ आसानी से 4K रिजॉल्यूशन क्लिप रिकॉर्ड कर सकते हैं। जैसा कि ऊपर बताया गया है कि स्मार्टफोन A13 बायोनिक पर चलता है, जिसे iPhone 11 सीरीज के साथ पेश किया गया था।
iPhone SE 2020 IP67 रेटिंग के साथ आता है और वायरलेस चार्जिंग में सक्षम है। हालाँकि, यह 5G स्मार्टफोन नहीं है। अगर आप एक ऐसा आईफोन चाहते हैं जो 5जी सपोर्ट करता हो, तो लेटेस्ट जेनरेशन के डिवाइस (आईफोन 13 सीरीज) को खरीद सकते हैं। लेकिन भारत में अभी तक कोई कमर्शियल 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है।
अगर आप पुराने जेनेरेशन के iPhone के फैन्स हैं, तो यह आपके लिए सबसे अच्छा मौका है। iPhone SE 2020 भी एक बेहतरीन स्मार्टफोन, तो इसको आप अभी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि iPhone SE 2020 उन पैरेंट्स के लिए एक बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है जिनके पास स्मार्टफोन का अधिक उपयोग नहीं है। इसका वजन केवल 148 ग्राम है और यह खरीद की तारीख से एक वर्ष की ब्रांड वारंटी के साथ आता है। तो आपका भी बजट इसके जितना हैं, तो आप भी अपने पैरेंट्स को आईफोन एसई को खरीदकर गिफ्ट में दे सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








