Apple जल्द ला रहा सस्ता iPhone, 50 हजार से भी कम होगी कीमत, फीचर्स लीक, जानिए सभी डिटेल
iPhone SE 4 Leak: अगर आप भी एप्पल का आईफोन खरीदना चाहते हैं, लेकिन मोटी रकम के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Apple जल्द ही अपना सस्ता आईफोन (iPhone) लॉन्च करने जा रहा है। जिसकी कीमत कंपनी 50 हजार से भी कम तय कर सकती है। इस सस्ते आईफोन को मार्केट में iphone se 4 नाम से लाया जाएगा। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही फोन के फीचर्स लीक हो चुके हैं, जिससे इसकी खास जानकारी सामने आ गई है। तो आइए आपको आईफोन एसई 4 की लॉन्चिंग से लेकर इसमें मिलने वाले स्पेक्स तक की डिटेल्स बताते हैं।

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग
iPhone SE 4 को 2024 तक बाजार में लाए जाने की उम्मीद है। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो इसे साल के पहले क्वार्टर में ही लॉन्च किया जा सकता है। लीक्स की मानें तो iPhone SE 4 को पुराने मॉडल के मुकाबले कई अपग्रेड के साथ लाया जा सकता है। जिसकी कीमत कंपनी 50 हजार से कम तय करेगी।
iPhone SE 4 के लीक्स
iPhone SE 4 को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार यह आगामी फोन देखने में iPhone 14 जैसा ही हो सकता है। यानि कि, इसके स्क्रीन के चारों तरफ चौड़ी काली पट्टियां और नीचे की ओर बटन नहीं मिलेगा। इसके टॉप पर एक नॉच मिल सकता है, जो पिछले साल के iPhone मॉडल के जैसा होगा। वहीं अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 में iPhone 14 वाली ही बैटरी शामिल की जा सकती है। अगर यह सही होता है , तो यह iPhone SE 4 के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।
इससे पहले लीक में दावा किया गया था कि, iPhone SE 4 में 6.1-इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा, लेकिन एक और रिपोर्ट में बताया गया था कि, iPhone SE 4 का डिस्प्ले साइज 5.7 से 6.1 इंच के बीच हो सकता है। इसमें बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 3240mAh की बैटरी शामिल की जा सकती है। iPhone SE 4 में 4nm प्रोसेसिंग पर बना A16 बायोनिक चिप शामिल किया जा सकता है। एक नई लीक के अनुसार iPhone SE 4 को OLED डिस्प्ले, तगड़े बैटरी, एक्शन बटन और एक USB-C पोर्ट के साथ लाया जा सकता है। OLED डिस्प्ले से यूजर्स को इसमें वीडियो और गेमिंग का अगल एक्सपीरियंस मलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








