Home
Mobile

iPhone SE 4 का वीडियो लीक, डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव, देख कर हो जाएंगे हैरान

Apple iPhone SE 4 जिसे iPhone 16e भी कहा जा सकता है, अप्रैल में लॉन्च हो सकता है। जैसे-जैसे लॉन्च का समय करीब आ रहा है, iPhone SE 4 की डमी यूनिट्स का एक हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हुआ है, जिसमें इसे ग्लास बैक पैनल और सिंगल रियर कैमरा यूनिट्स का एक हैंड्स-ऑन वीडियो लीक हुआ है, जिसमें इसे ग्लास बैक पैनल और सिंगल रियर कैमरा यूनिट के साथ देखा गया है। नया किफायती iPhone 6.1-इंच OLED डिस्प्ले, 48MP कैमरा और A18 चिपसेट जैसे आकर्षक अपग्रेड के साथ आ सकता है।

टिपस्टर माजिन बू (@MajinBuOfficial) ने X पर iPhone SE 4 की डमी यूनिट्स की 10 सेकेंड की वीडियो और फोटो शेयर की है, जिसमें यह आगामी आईफोन देखने में iPhone 14 जैसा है। हैंडसेट को व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में दिखाया गया है, जिसमें डिस्प्ले के टॉप पर स्टैटिक नॉच और डायनेमिक आइलैंड की संभावना जताई जा रही है। ये नई डिटेल्स इस फोन के डिजाइन और फीचर्स के बारे में उम्मीदों को और भी बढ़ाती है।

iPhone SE 4 का वीडियो लीक, डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव

कथित iPhone SE 4 की डिजाइन में 2022 iPhone SE जैसा लुक देखने को मिल रहा है, जिसमें सिंगल रियर कैमरा सेटअप और LED फ्लैश है। इसके अलावा फोन में ग्लास बैक पैनल भी दिए जानें की संभावना जताई जा रही है, जो इसे प्रीमियम लुक दे सकता है।

iPhone SE 4 की संभावित स्पेसिफिकेशन

iPhone SE 4 में 6.06-इंच का फुल-HD+ LTPS OLED डिस्प्ले होगा, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें फेस आईडी और Apple के इंटेलिजेंस फीचर्स भी हो सकते हैं। ये फोन Apple के पावरफुल A18 बायोनिक चिपसेट पर काम करेगा, जो 8GB तक रैम सपोर्ट करेगा। एल्युमिनियम फ्रेम और USB टाइप-C पोर्ट के साथ इसमें 48-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा मिलेगा, जो इसकी कैमरा कैपेसिटी को और बढ़ाएगा।

iPhone SE 4 की संभावित कीमत

Apple का iPhone SE 4 अप्रैल तक लॉन्च हो सकता है, और इसकी कीमत $500 (लगभग 42,000 रुपये) के आसपास तय किए जानें की उम्मीद है, जो इसे एक आकर्षक और किफायती ऑप्शन बना सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone SE 4 Hands-on Video Suggests Single Camera Setup on Rear
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X