Home
Mobile

iPhone SE 4 के लॉन्चिंग टाइम लाइन, प्रोसेसर और रैम की जानकारी आई सामने

अमेरिकी टेक कंपनी Apple कथित तौर पर अपने अगले बजट फोन iPhone SE 4 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। जिसे पुराने मॉडल की तुलना में कई खास बदलाव के साथ लाए जाने की उम्मीद है, जिससे किफायती स्मार्टफोन बाजार में यह अधिक आकर्षक ऑप्शन बन जाएगा।

जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग पास आ रही है, वैसे-वैसे इसे लेकर अफवाहें भी सामने आ रही है। नई लीक में इस मोस्ट अवेटेड फोन की लॉन्च टाइम लाइन, से लेकर रैम और प्रोसेसर की डिटेल पर से पर्दा उठ चुका है। तो चलिए आगे आपको हम जो कुछ भी जानते हैं, डिटेल में बताते हैं।

iPhone SE 4 के लॉन्चिंग टाइम लाइन, प्रोसेसर और रैम डिटेल्स का खुलासा

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग- अगर इसकी लॉन्चिंग की बात करें तो ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार एप्पल का यह बजट फोन 2025 की शुरुआत में दस्तक दे सकता है। गुरमन के अनुसार इस आगामी iPhone SE 4 फोन का कोडनेम V59 है। इसके डिजाइन में बदलाव किया जाएगा।

अफवाहों की मानें तो एप्पल का यह SE फोन iPhone 8 जैसे डिजाइन से हटकर iPhone 16 के डिजाइन जैसा हो सकता है। एप्पल के पारंपरिक होम बटन से यह अलग होगा। इसमें Apple एक एज-टू-एज डिस्प्ले को भी शामिल करने की योजना बना रहा है, जो बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फेस आईडी का उपयोग करता है।

iPhone SE 4 के लॉन्चिंग टाइम लाइन, प्रोसेसर और रैम डिटेल्स का खुलासा

इसके साथ ही एंट्री-लेवल स्मार्टफोन लाइन को एक मॉर्डन मोड़ ऑफर करता है। इसमें आगे की तरफ मोटे बेज़ल वाला होम बटन तो नहीं होगा। लेकिन फोन में अभी भी नॉच को बरकरार रखा जाएगा।

वहीं iPhone SE 4 में iPhone 16 सीरीज की एक खास विशेषता Apple इंटेलिजेंस को शामिल किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि, इसकी अपनी जरूरतें हैं, जो लेटेस्ट हार्डवेयर की मांग करती हैं, जिसमें A18 प्रोसेसर और 8GB रैम शामिल है।

ऐसे में इस अपकमिंग iPhone SE 4 फोन को Apple इंटेलिजेंस मिलना, इसकी चिपसेट और मेमोरी कैपेसिटी की भी पुष्टि करता है। यह अपग्रेडेड हार्डवेयर सिर्फ SE 4 को Apple इंटेलिजेंस का एक्सपीरियंस करने के इच्छुक यूजर्स के लिए एक आकर्षक एंट्री प्लाइंट बना देगा। यानी की आप इससे एक नया प्रोसेसर और पर्याप्त रैम की उम्मीद कर सकते हैं।

इसके अलावा एसई 4 में 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला 6.06-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। कैमरा की बात करें तो इसमें 48-मेगापिक्सल का रियर कैमरा शामिल किए जानें की उम्मीद है।

iPhone SE 4 संभावित कीमत- कंपनी अपने इस फोन को 50,000 रुपये से कम दाम में उपलब्ध करा सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone SE 4 Launch Timeline, Processor and RAM details revealed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X