Home
Mobile

iPhone SE 4 की लीक में हुए कई खुलासे, 48MP कैमरा के साथ इतनी होगी कीमत

Apple अपने कस्टमर्स के लिए हमेशा से किफायती और बेहतरीन स्मार्टफोन की पेशकश करता है। अब खबरें सामने आ रही है कि कंपनी एक और फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसके कई लीक ऑनलाइन पेश हो चुके हैं।

यहां हम बात कर रहे हैं iPhone SE 4 मॉडल की, जिसे Apple जल्द लॉन्च करने की योजना बना रहा है। चलिए इस फोन से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी पर एक नजर डाल लेते हैं।

48MP कैमरा के साथ होगा लॉन्च होगा iPhone SE 4, डिटेल्स लीक

iPhone SE 4 में शामिल होंगी ये खूबियां

सामने आई लीक से यह पता चलता है कि यह मॉडल पिछले आए मॉडल iPhone 16 जैसे ही डिजाइन के साथ आ सकता है, जिसमें डुअल कैमरा सिस्टम होगा। यह पिछली रिपोर्ट और लीक हुए CAD रेंडर्स से अलग है, जिसके अपकमिंग iPhone SE 4 में सिंगल रियर कैमरा होने की बात कही गई थी। अब सामने आई नई रिपोर्ट से iPhone SE 4 में संभावित स्पेसिफिकेशन का हिंट दिया गया है, जिससे डुअल कैमरा होने की अफवाहों पर विराम लग गया है।

iPhone SE 4 स्पेसिफिकेशन

मिली जानकारी के मुताबिक, अपकमिंग iPhone SE 4 में 48MP का सिंगल रियर कैमरा होगा। इस फोन में 6.06 इंच की डिस्प्ले मिलने की संभावना है, जो कि iPhone SE 3 के 4.7 इंच डिस्प्ले से काफी बड़ी है। वहीं इसमें अभी भी 60Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलने की संभावना है, जो कि कई लोगों को थोड़ी कम नजर आ सकती है। क्योंकि मार्केट में कई मिडरेंज एंड्रॉयड फोन 90Hz से लेकर 120Hz तक के रिफ्रेश रेट के मिल रहे हैं।

iPhone SE 4 की रैम और प्रोसेसर

इस अपकमिंग डिवाइस में Apple के लेटेस्ट A18 बायोनिक चिप दिए जाने की उम्मीद है। लीक में यह भी बताया गया है कि अपकमिंग iPhone SE मॉडल 6GB या 8GB LPDDR5 रैम के साथ आ सकता है। इसमें एक मॉडेम भी होगा, जिसे Apple या क्वालकॉम से लिया जा सकता है।

iPhone SE 4 आ सकता है नए लुक में नजर

लीक से इन सब के अलावा यह भी पता चलता है कि इस डिवाइस में चार्जिंग के लिए iPhone 15 सीरीज की तरह ही यूएसबी-सी पोर्ट मिल सकता है। कीमत के बारे में देखें तो iPhone SE 4 की करीब 42,000 रुपये और 46,000 रुपये के बीच हो सकती है। वहीं इस फोन के मार्च और मई 2025 के बीच लॉन्च होने की उम्मीद है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone SE 4 leaked many things, this will be its price with 48MP camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X