Home
Mobile

iPhone se 4 leaks:भारत में कीमत, फीचर्स, डिजाइन, कैमरा और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स

Apple अपनी मोस्ट अवेटेड iPhone SE 4 को लॉन्च करने की तैयारी में है, जो बजट केंद्रित iPhone यूजर्स के लिए एक गेम-चेंजर साबित हो सकता है। iPhone 14 से प्रेरित नया डिजाइन, बड़ा OLED डिस्प्ले और पावरफुल हार्डवेयर इसे अब तक का सबसे आकर्षक एंट्री-लेवल iPhone बना सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone SE 4 अप्रैल में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होगा, हालांकि पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि, यह फोन मार्च में दस्तक दे सकता है। तो चलिए आगे आपको iPhone SE 4 की आपेक्षित कीमत, स्पेसिफिकेशंस और कैमरा अपग्रेड की डिटेल्स बताते हैं।

iPhone se 4 leaks:भारत में कीमत, फीचर्स, डिजाइन, कैमरा और स्पेसिफिकेशन

iPhone SE 4 की संभावित लॉन्च डेट

एप्पल ने iPhone SE 4 को अप्रैल 2025 के मध्य में लॉन्च करने की योजना बनाई है, जिसकी संभावित तारीख 15 अप्रैल के आस-पास हो सकती है। यह iPhone SE सीरीज के लिए Apple की पारंपरिक मार्च लॉन्च टाइमलाइन में बदलाव को दर्शाता है, क्योंकि पिछले iPhone SE (SE 3) को 18 मार्च 2022 को रिलीज किया गया था। iPhone SE 4 के लॉन्च से पहले ये नई जानकरी इसे और भी रोमांचक बना रही है।

iPhone SE 4 की संभावित कीमत

लीक्स के अनुसार iPhone SE 4 की कीमत अमेरिका में $499 (लगभग 42,700 रुपये) हो सकती है। हालांकि भारत में आयात शुल्क और करों के कारण इसकी वास्तविक कीमत लगभग 49,900 रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं दुबई में इसकी कीमत लगभग AED 1,800 के आसपास रहने की उम्मीद है। iPhone SE 4 के इस कीमत रेंज के साथ यह बजट-फ्रेंडली और पावर-ऑप्शन साबित हो सकता है।

iPhone SE 4 के स्पेसिफिकेशन

iPhone SE 4 में डिजाइन के मामले में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह बजट फोन देखने में iPhone 14 जैसा हो सकता है। इसमें 6.06-इंच का OLED डिस्प्ले और फ्लैट-एज एल्युमीनियम फ्रेम होगा, जो SE के 4.7-इंच LCD डिस्प्ले से एक बड़ा अपग्रेड है।

इसके अलावा iPhone SE 4 में टच ID को हटाकर फेस ID के साथ नॉच डिजाइन दिया जा सकता है, जो इसे हाई-एंड iPhones जैसा लुक देगा। यह डिजाइन बदलाव iPhone SE 4 को और भी आकर्षक और पावरफुल बनाएगा।

इसके अलावा इसमें परफॉर्मेंस के लिए A18 चिपसेट दिया जा सकता है, आपको बता दें, यह वही प्रोसेसर है, जिसे iPhone 16 सीरीज में इस्तेमाल किया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB रैम दी जा सकती है।

लीक की मानें तो इसमें iPhone 16 के समान 48MP का मेन कैमरा होगा, जो अच्छी गुणवत्ता वाली फोटो और 2x ऑप्टिकल जूम की अनुमति देता है। इसके साथ ही फ्रंट में 12MP का ट्रूडेप्थ कैमरा शामिल हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone se 4 leaks: Check Price in India, Features, Specifications, Camera, Design and More
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X