Home
Mobile

iPhone SE 4 अगले हफ्ते बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जानें भारत में फीचर्स, कीमत

iPhone SE 4 पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, हालांकि Apple ने इसकी आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। लेकिन कई लीक्स और अफवाहों के आधार पर यह माना जा रहा है कि iPhone SE 4 में कई नई खासियतें होंगी।

इसके डिजाइन फीचर्स और टेक्नोलॉजी पहलुओं पर काफी चर्चा हो रही है, और लोग इसकी कीमत, प्रदर्शन और कैमरा अपग्रेड की उम्मीद कर रहे हैं। अब तक की सभी अफवाहों से यह साफ हो गया है कि iPhone SE 4 एक किफायती और यूजर्स के बजट के अनुकूल iPhone हो सकता है, जिसमें बेहतर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इंटीग्रेशन हो।

iPhone SE 4 अगले हफ्ते बिक्री के लिए उपलब्ध होगा, जानें कीमत

यह कब बाजार में आएगा अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावा किया गया है। कई रिपोर्ट्स में इसकी लॉन्चिंग मार्च में बताई गई है, तो वहीं लेटेस्ट रिपोर्ट में iPhone SE 4 के आने की संभावित समयसीमा बताई गई है, तो आइए अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

iPhone SE 4 के अगले हफ्ते लॉन्च होने की उम्मीद

iPhone SE 4 को लेकर ब्लूबर्ग के मार्क गुरमन ने लेटेस्ट जानकारी दी है। जिनके अनुसार iPhone SE 4 अगले हफ्ते की शुरूआत में पेश किया जा सकता है, हालांकि उन्होंने सटीक डेट का खुलासा नहीं किया है। वे iPhone SE 4 के डिजाइन और फीचर्स के बारे में भी कुछ जानकारी शेयर किए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone SE 4 का डिजाइन iPhone 14 जैसा होगा और यह A18 चिपसेट द्वारा संचालित होगा। इसके अलावा इसमें Apple की इंटेलिजेंस, बड़ा डिस्प्ले और USB C पोर्ट चार्जिंग होगा।

क्या कुछ होगा खास

आगामी iPhone SE 4 में मौजूदा SE मॉडल की तरह होम बटन के बजाय ऊपर की ओर नॉच कटआउट होगा। iPhone SE 4 में ओलेड डिस्प्ले और कम से कम 8GB रैम दिए जानें की उम्मीद है। वहीं कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें सिंगल 48MP का रियर कैमरा मिल सकता है।

इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके अलावा iPhone SE 4 की भारत में कीमत लगभग 41,000 रुपये के आस-पास रहने की उम्मीद है, जिससे यह Apple इटेंलिजेंस वाला एक किफायती फोन बन जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Iphone Se 4 Likely To Debut Next Week Know Expected Price In India, Features And Specs In Hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X