Home
Mobile

Apple Intelligence के सपोर्ट के साथ 2025 में iPhone SE 4 के लॉन्च होने की संभावना

Apple द्वारा इस साल के आखिर में अक्टूबर में अपने कम कीमत वाले iPhone SE 4 का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन इस फोन को 2025 में लॉन्च किए जाने की संभावना है। मिली जानकारी के मुताबिक, डिवाइस Apple इंटेलिजेंस को सपोर्ट करेगा।

सामने आई रिपोर्ट के हिसाब से इस फोन का इतंजार करना इसलिए भी बेहतर होगा, क्योंकि ये मॉडल Apple Intelligence को सपोर्ट करेगा, जो कि सभी जनरेटिव AI सुविधाओं का एक सूट है। इसे iOS 18.1 के लॉन्च के साथ जारी करने की उम्मीद है।

2025 में iPhone SE 4 के लॉन्च होने की संभावना, रिपोर्ट

A18 के साथ तैयार होगा iPhone SE 4

जैसा कि हम सब में से ज्यादातर लोग इस बात को जानते हैं कि सभी Apple Intelligence सुविधाओं को चलाने के लिए एक सक्षम चिपसेट, न्यूरल इंजन और पर्याप्त मात्रा में RAM आवश्यक है, इसका मतलब यह हुआ कि iPhone SE 4 को मिनिमम A18 के साथ तैयार किया जा सकता है।

Apple Intelligence के शामिल होने से यह भी पता चलता है कि iPhone SE 4 A18 चिपसेट की विशेषता के साथ iPhone 16 के प्रदर्शन से मेल खाएगा। अब सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में आने वाला किफायती मॉडल न केवल iPhone 14 जैसा नजर आएगा, बल्कि यह Apple Intelligence को भी सपोर्ट करेगा।

अपकमिंग iPhone SE 4 में iPhone 14 से प्रेरणा लेते हुए इसके डिजाइन में बदलाव होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के अनुसार, iPhone SE 4 A18 के साथ आने की संभावना के साथ ही SoC पैक करने के अलावा हम यह भी मानते हैं कि हैंडसेट अपने विनिर्देशों के हिस्से के रूप में फेस ID और USB-C पोर्ट को सपोर्ट करेगा।

iPhone SE 4 की अतिरिक्त खासियतों में सिंगल 48MP का प्राइमरी कैमरा और फेस आईडी सिस्टम भी शामिल हो सकता है। iPhone 14 की तरह इसमें OLED स्क्रीन होने की उम्मीद है, जो कि iPhone SE के लिए पहली बार होगा।

iPhone SE 4 की कीतनी हो सकती है कीमत

2022 में रिलीज होने वाला iPhone SE 3 एक बड़ा नॉच, एक होम बटन जो कि टचआईडी के रूप में भी काम करता है और एक चिन के साथ क्लासिक डिजाइन पेश करने वाला अंतिम मॉडल होगा। ऐसे में iPhone SE 4 की कीमत लगभग $500 डॉलर (लगभग 50,000) रुपये होने की संभावना जताई जा रही है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple is expected to begin mass production of its low-cost iPhone SE 4 in October later this year, but the phone is likely to be launched in 2025. According to the information received, the device will support Apple Intelligence.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X