Home
Mobile

iphone SE 4 को टक्कर देने के लिए Google पेश करेगा Pixel 9a, कीमत में होगी जोरदार टक्कर

Google का Pixel 9a मार्च में लॉन्च होने वाला है, लेकिन उससे पहले Apple का iPhone SE 4 मार्केट में दस्तक देगा। Pixel 9a पिछले साल के pixel 8a का अपग्रेड है और इसमें Google Tensor G4 चिपसेट होगा।

वहीं iPhone SE 4 में A18 चिपसेट की संभावना जताई जा रही है। इन दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत, फीचर्स और कैमरा में क्या अंतर होगा, इसकी जानकारी हम अपने इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं।

iphone SE 4 को टक्कर देने के लिए Google पेश करेगा Pixel 9a

iPhone SE 4 में नया डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिसमें 6.1-इंच की OLED डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा, जो फोटो और वीडियोग्राफी में सुधार करेगा। दूसरी ओर Google Pixel 9a के लिए ऑफिशियल केस रेंडर सामने आए हैं, जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन ओब्सीडियन (ब्लैक), पोर्सिलेन (व्हाइट) आइरिस (बैंगनी) और पेनी (पिंक) कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। Pixel 9a में 6.28-इंच की डिस्प्ले और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी मिलेगी, जो iPhone के कैमरा से मुकाबला करने के लिए तैयार है।

iPhone SE 4 और Google Pixel 9a की कीमत

भारत में iPhone SE 4 की कीमत लगभग 50,000 रुपये के आस-पास हो सकती है। अमेरिका में इसकी कीमत $500 (लगभग 43,477 रुपये) से कम हो सकती है, जबकि दुबई में यह लगभग AED 2,000 (लगभग 47,359 रुपये) में उपलब्ध हो सकता है। वहीं Google Pixel 9a के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरूआती कीमत $499 यानी लगभग 43,381 रुपये होगी, जबकि इसके 256GB मॉडल की कीमत $599 यानी की लगभग 52,068 रुपये हो सकती है।

यह फोन मिड मार्च में लॉन्च होने की संभावना है, और प्री-बुकिंग 19 मार्च यानी आज से शुरू हो सकती है, जबकि सेल 26 मार्च से शुरू होने की उम्मीद है। संभावित कीमतों के आधार पर Pixel 9a की शुरूआती कीमत Apple iPhone SE 4 से कम हो सकती है, लेकिन ये डिटेल्स फिलहाल रिपोर्ट्स के आधार पर है, इसलिए सटीक जानकारी के लिए इनकी लॉन्चिंग तक का आपको इंतजार करना पड़ेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
iphone SE 4 vs Google Pixel 9a: Features, Price and Camera Camparison
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X