iPhone SE4 या iPhone 16e: Apple 2025 में कौन सा स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है?
iPhone SE 4 को इस साल की पहली तिमाही में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है, और पिछले कुछ महीनों में इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन को लेकर कई अफवाहें आई हैं।
अब एक नए लीक में सामने आया है कि, इसके नाम में बदलाव हो सकता है, और इसे iPhone 16 लाइनअप के एक हिस्से के रुप में पेश किया जा सकता है। इसके साथ iPhone 16E की संभावना भी जताई जा रही है, जो A18 चिपसेट और Apple की इंटेलिजेंस सुविधाओं के साथ आएगा।

टिपस्टर माजिन बू ऑन X के अनुसार Apple का आगामी iPhone SE iPhone 16E के नाम से पेश किया जाएगा। यह नाम iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max के साथ मेल खाता है, जो सितंबर में लॉन्च हुए थे।
iPhone 16E नाम वेब पर पहली बार नहीं आया है। दिसंबर में टिपस्टर Fixed Focus Digital ने एक वीबो पोस्ट में आगामी iPhone SE के नाम को iPhone 16E रखने का सुझाव दिया था।
टिपस्टर ने iPhone SE 4 या iPhone 16E के कथित केस रेंडर भी शेयर किए हैं, जिनमें रियर पैनल के ऊपरी बाएं कोने में कैमरा यूनिट के लिए एक कटआउट दिखाई देता है। यह डिजाइन iPhone 14 पर आधारित होने की संभावना है।
iPhone SE 4: लीक स्पेसिफिकेशन
iPhone SE 4 जिसे iPhone 16E के नाम से भी जाना जा सकता है, 2025 के मार्च में आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। इस नए मॉडल में iPhone 16 के समान प्रोसेसर का उपयोग किया जाएगा, जिससे Apple इटेंलिजेंस सुविधाओं को सक्षम किया जा सकेगा।
इसमें 8GB रैम, 6.06-इंच LTPS OLED स्क्रीन (800 निट्स पीक ब्राइटनेस और 1,179x2,532 पिक्सल रिजॉल्यूशन) होगी। फोन में फेस आईडी सपोर्ट और 3,279mAh बैटरी भी हो सकती है। इसके अलावा इसमें iPhone 16 जैसा 48-मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा शामिल हो सकता है।
iPhone SE 4: लीक कीमत
इसकी कीमत की अगर बात करें तो iPhone SE की कीमत 500 डॉलर (लगभग 42,000 रुपये) से कम रहने की उम्मीद है। दक्षिण कोरिया में इसकी कीमत KRW 8,00,000 (लगभग 46,000 रुपये) से अधिक हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








