iPhone SE 4 बनाम iPhone SE 3: भारत में कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना, जानें क्या होगा खास?
iPhone SE सीरीज का नया मॉडल जिसे iPhone SE 4 कहा जा रहा है, जल्द ही लॉन्च होने वाला है। यह नया बजट iPhone मॉर्डन डिजाइन, बेहतर स्पेक्स और किफायती कीमत के साथ दस्तक दे सकता है।
Apple के एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के लिए यह बड़ा अपग्रेड होगा। iPhone SE 4 और iPhone SE 3 के बीच कीमत , डिजाइन और फीचर्स में क्या बदलाव होंगे?, आइए आगे जानते हैं।

इसके डिजाइन की बात करें तो iPhone SE 4 का डिजाइन पुराने iPhone 8 से प्रेरित SE 3 के मुकाबले मॉर्डन और स्लीक होगा, जिसमें iPhone XR या iPhone 12 के समान डिजाइन देखने को मिलेगी।
iPhone SE 4 की भारत में कीमत और लॉन्च की तारीख
लीक्स की मानें तो iPhone SE 4 की शुरूआत मार्च 2025 में होगी। इसकी वैश्विक कीमत $500 (करीब 42,700 रुपये) हो सकती है, जबकि भारत में इसे 49,900 रुपये कीमत पर उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। यह iPhone SE 3 की 43,900 रुपये की कीमत से थोड़ा अधिक है, जो इसके एडवांस स्पेसिफिकेशंस को दर्शाता है। फिर भी यह Apple का सबसे किफायती iPhone बना रहेगा।
iPhone SE 4 लीक स्पेसिफिकेशन
iPhone SE 4 में 6.06-इंच का OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद की जा रही है, जबकि, SE 3 में 4.7-इंच LCD डिस्प्ले है। संभावना है कि, इसमें Apple के हाई-एंड पियर की तरह ज्यादा इमर्सिव एक्सपीरियंस के लिए पतले बेजल मिलेंगे।
परफॉर्मेंस के लिए इस बजट आईफोन में A18 चिपसेट दिए जानें की उम्मीद है, जिसे 8GB रैम के साथ जोड़ा जाए। आपको बता दें, यह SE 3 में पाए जाने वाले A15 और 4GB रैम के मुकाबले बड़ा अपग्रेड होगा। यानी कि, मल्टीटास्किंग काफी हद तक इसमें आसान होगी, डिमांडिंग ऐप्स के लिए बेहतर प्रदर्शन होगा और Apple के लेटेस्ट AI फैसलिटी के लिए समर्थन भी होगा।
फोटोग्राफी के लिए SE 4 में 48MP का रियर कैमरा मिल सकता है। जिससे शार्प इमेज और फोटोग्राफी के लिए ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे। बता दें, SE 3 के 12MP कैमरा मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








