Home
Mobile

Iphone SE 4: क्या एप्पल का नया किफायती फोन कर पाएगा आपको आकर्षित?

एप्पल कथित तौर पर अपने आगामी बजट आईफोन iPhone SE 4 पर काम कर रहा है। जिसे अगले साल यानी कि, 2025 में लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। हालांकि, ब्रांड की तरफ इसे लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है।

हालांकि, अब तक सामने आई लीक्स में इसके डिजाइन और फीचर्स पर से पर्दा उठ चुका है। तो आइए आगे जानते हैं, कि क्या iPhone SE 4 आपको आकर्षित कर पाएगा।

Apple का नया बजट फोन क्या कर पाएगा आपको आकर्षित?

iPhone के इस नेक्स्ट बजट फोन के डिजाइन की बात करें तो लीक के अनुसार यह आईफोन 14 के समान हो सकता है। जिसमें होम बटन की जगह एक नॉच कटऑउट मिलेगा। यह अगली जेनरेशन का SE मॉडल 6.6 इंच LTPS OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। आपको बता दें, SE 3 में 4.7 इंच तक का डिस्प्ले मिलता है।

प्रोसेसर की बात करें तो SE 4 में A18 प्रोसेसर होगा, जिसे iPhone 16 और iPhone 16 Plus में भी शामिल किया गया है। इसके साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम दिए जानें की उम्मीद है, जो मौजूदा SE मॉडल से दोगुना ज्यादा है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है, जबकि, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। अब इसकी बैटरी की बात करें तो इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस किफायती फोन को 3,279mAh की बैटरी के साथ ला सकती है। जिसमें 20वॉट वायर्ड चार्जिंग और 15 वॉट तक की Qi2 मैगसेफ वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा।

अन्य फीचर्स के तौर पर इसमें ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 6, फेस आई और IP68 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोधी होगा। इसकी कीमत की बात करें तो इसे 50 हजार से कम दाम में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है। जिससे यह Apple इंटेलिजेंस सपोर्ट के साथ एक किफायती ऑप्शन बनेगा। ऐसे में यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो बिना ज्यादा पैसे खर्च किए Apple इंटेलिजेंस के फीचर्स का एक्सपीरियंस करना चाहते हैं।

लीक्स की मानें तो Apple अपने इस बजट फोन को मार्च या फिर अप्रैल 2025 में लॉन्च कर सकता है। जो iPhone SE सीरीज में एक नया ऑप्शन जोड़ेगा। वहीं Apple विश्लेषक मिंग-ची कुओ की मानें तो iPhone SE 4 का बड़े पैमाने पर प्रोडक्शन दिसंबर से किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone SE 4: Is Apples New Budget Phone Worth the Wait
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X