Home
Mobile

नए साल में लॉन्च होगा सस्ता iPhone, जानें किन बड़े अपग्रेड्स से होगा लैस

Apple अपना सस्ता iPhone SE 4 जल्द ही की लॉन्चिंग करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें तेजी से सामने आ रही हैं। कंपनी अपने इस बजट फोन को अगले साल 2025 के तिमाही यानी मार्च तक लॉन्च कर सकती है।

आपको बता दें, कंपनी 2022 के बाद 2025 में iPhone SE को लॉन्च करने वाली है। ऐसे में उम्मीद की जा रही हैं कि, इसे कई बड़े अपग्रेड्स के साथ लाया जा सकता है। तो आइए आपको इसमें मिलने वाले कुछ खास संभावित अपग्रेड्स के बारे में बताते हैं।

नए साल में लॉन्च होगा सस्ता iPhone, जानें किन बड़े अपग्रेड्स

iPhone SE 4 में मिलेंगे कई बड़े अपग्रेड

डिजाइन-

सबसे पहले बात करते हैं डिजाइन की, iPhone SE 4 में पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड होगा। इस मॉडल में नॉच डिस्प्ले के साथ ज्यादा प्रीमियम लुक देखने को मिल सकता है। आइफोन एसई 4 को एक किफायती प्रीमियम फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है।

डिस्प्ले-

इसके अलावा कंपनी इसके डिस्प्ले में भी अपग्रेड दे सकती है। माना जा रहा है कि, iPhone SE 4 में 6.1 इंच की ओलेड डिस्प्ले दी जा सकती है।

कैमरा-

iPhone SE 4 को सिंगल रियर कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है, लेकिन यह पहले से ज्यादा पावरफुल होगा। सामने आई जानकारी के अनुसार इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा, जो स्मार्ट HDR, डीप फ्यूजन और बेहतर नाइट मोड जैसी फैसलिटी से लैस हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉ़लिंग के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

एप्पल इंटेलिजेंस-

iPhone SE 4 में A-18 चिप और 8जीबी रैम मिलेगी, जो एप्पल का सबसे किफायती और AI सपोर्टेड डिवाइस बनाएगी। यह फैसला एप्पल के AI को बड़े तौर पर ग्राहकों तक पहुंचाने की रणनीति का हिससा है।

USB-C चार्जिंग-

इसमें कंपनी लाइटनिंग कनेक्टर की जगह USB-C पोर्ट देगी, जो फास्ट और एकीकृत चार्जिंग सुविधा फैसलिटी ऑफर करेगा।

इसके अलावा iPhone SE 4 को एप्पल के 5G मॉडेम के साथ लॉन्च किए जानें की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो यह पहला iPhone होगा जिसे दूसरे ब्रांड के बजाय एप्पल के इन-हाउस 5G मॉडेम के साथ पेश किया जाएगा। इससे पहले सभी iPhone को दूसरे ब्रांड के मॉडेम के साथ लाया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone SE 4 will be launched soon, know the date, expected upgrades from display to camera
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X