Home
Mobile

iPhone ने रखा AI की दुनिया में कदम, Apple Intelligence से मिलेगा यूजर्स को यूनिक एक्सपीरियंस

10 जून को आयोजित हुए Apple WWDC 2024 में कंपनी ने कई नई घोषणाएं की है। ऐसे में एप्पल ने अपने इस इवेंट में iOS 18 की भी घोषणा की है, जो कि अपकमिंग ऑपरेटिंग सिस्टम है। इसकी मदद से आईफोन यूजर्स को नए फीचर्स से कनेक्ट होने का मौका मिलेगा।

इसी के साथ कंपनी ने Apple Intelligence को भी लॉन्च किया है, जो कि एक नया पर्सनल इंटेलीजेंस सिस्टम है। वहीं Apple ने OpenAI के साथ साझेदारी भी की है, ताकि अपने यूजर्स को OpenAI की सर्विस दे सके। ऐसे में एप्पल का वॉयस असिस्टेंट Siri अब बिना क्लाउड की मदद के खुद भी सिंपल टास्क को आसानी से मैनेज कर सकेगा।

iPhone ने रखा AI की दुनिया में कदम, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Apple Intelligence को लेकर क्या बोला Apple

कंपनी ने Apple Intelligence को लेकर कहा है कि यह पॉवर ऑफ जनरेटिव मॉडल्स है, जो कि पर्सनल कॉन्टैक्ट के साथ मिलता है। ऐसे में यह सभी यूजर्स के एक्सपीरियंस को दिलचस्प बनाने में मदद करेगा। Apple Intelligence, iPhone के साथ iPad और Mac के लिए भी काम करेगा।

एप्पल का प्राइवेसी पर रहा पूरा ध्यान

कंपनी की तरफ से यह भी कहा गया है कि डेटा को लॉकली सभी डिवाइस के अंदर प्रोसेस किया जाएगा। यह सिस्टम इतना शक्तिशाली है कि लोकली काम करके लैंग्वेज और इमेज को क्रिएट कर सकता है। साथ ही iOS में भी इन बिल्ट 'Writing Tools' भी है, जो कि यूजर्स को दोबारा लिखने की तरकीब से मिलवाता है। यह फीचर प्रूफ रीड के साथ टेक्स्ट को समराइज करने का ऑप्शन भी देता है। इन सब के अलावा यह टूल फर्स्ट पार्टी ऐप जैसे- Mail, Pages, Notes और थर्ड पार्टी ऐप्स को भी सपोर्ट करेगा।

iPhone ने रखा AI की दुनिया में कदम, जानें क्या मिलेंगे फीचर्स

Apple Intelligence के अलावा कंपनी ने Apple WWDC 2024 इवेंट में Photo App को भी अपडेट किया है, जिसमें यूजर्स सिंपल सा डिस्क्रिप्शन टाइप करके स्टोरीज को क्रिएट कर सकेंगे। कंपनी का कहना है कि Apple Intelligence आपकी स्टोरीज के लिए बेस्ट पिक्चर और वीडियो सिलेक्ट करेगा और बाद में आपके लिए बेहतरीन वीडियो तैयार करके देगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone steps into the world of AI, users will get a unique experience from Apple Intelligence
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X