Home
Mobile

iOS 19 मिलेगा eSIM ट्रांसफर का फीचर; iPhone से Android पर स्विच करना होगा आसान

iOS 19 Update: अगर आप iPhone यूजर हैं और भविष्य में Android डिवाइस पर स्विच करने का विचार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 19 में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है, जिससे यूजर्स iPhone से Android फोन पर wireless eSIM ट्रांसफर कर सकेंगे। बता दें कि यह पहली बार होगा जब iOS और Android के बीच eSIM ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी।

iPhone यूजर्स को मिलेगा eSIM ट्रांसफर फीचर

Android 16 बीटा अपडेट में मिली जानकारी

Android Authority के जाने-माने टेक एक्सपर्ट मिशाल रहमान ने Android 16 QPR1 Beta 1 अपडेट में कुछ ऐसे कोड्स खोजे हैं, जो इस नई सुविधा की ओर इशारा करते हैं। ये कोड Google के SIM Manager ऐप में पाए गए, जो फिलहाल Android डिवाइसों के बीच eSIM ट्रांसफर को मैनेज करता है।

नई जानकारी में पता चला है कि Google पहले से इस बात की तैयारी कर रहा है कि iOS 19 यूजर्स भी अपनी eSIM को Android डिवाइस पर ट्रांसफर कर सकें।

iOS 19 में मिलेगा 'Transfer to Android' ऑप्शन

रिपोर्ट के मुताबिक, iOS 19 में Settings > General > Transfer or Reset iPhone के तहत एक नया सेक्शन 'Transfer to Android' जोड़ा जा सकता है। यहां से यूजर्स अपनी eSIM को सीधे Android डिवाइस में ट्रांसफर कर पाएंगे।

इसके अलावा, एक Other Options बटन भी उपलब्ध हो सकता है, जिससे अगर वायरलेस ट्रांसफर किसी कारण से फेल हो जाए तो यूजर्स मैनुअली ट्रांसफर कर सकें।

QR कोड और मैनुअल ट्रांसफर

अगर वायरलेस ट्रांसफर नहीं हो पाता है तो यूजर्स एक QR कोड स्कैन करके eSIM ट्रांसफर कर सकेंगे। यह तरीका फिलहाल Android डिवाइसेज के बीच इस्तेमाल होता है। मैनुअल ट्रांसफर के लिए यूजर को एक session ID और पासकोड दर्ज करना पड़ सकता है, जो iPhone द्वारा जनरेट किया जाएगा।

हालांकि, रिपोर्ट यह भी बताती है कि अगर ट्रांसफर फेल होता है, तो इसका एक कारण यह हो सकता है कि iPhone iOS 19 या उससे ऊपर के वर्जन पर नहीं चल रहा है।

टेलिकॉम कंपनियों का दबाव बना वजह

मिशाल रहमान का मानना है कि यह बदलाव Apple के खुद के इनिशिएटिव से नहीं, बल्कि मोबाइल कैरियर्स के दबाव में आ रहा है। कैरियर्स नहीं चाहते कि यूजर्स को डिवाइस बदलते वक्त बार-बार उनसे संपर्क करना पड़े। इस फीचर से eSIM ट्रांसफर की प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी।

यूजर्स को क्या फायदा?

अगर यह फीचर iOS 19 में शामिल होता है, तो यह iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा गेमचेंजर होगा, खासतौर पर उन लोगों के लिए जो Android डिवाइस पर स्विच करना चाहते हैं। इससे SIM बदलने के लिए कैरियर स्टोर जाने की जरूरत खत्म हो सकती है।

हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं है कि Android से iPhone की तरफ eSIM ट्रांसफर की सुविधा भी मिलेगी या नहीं। इस पर ज्यादा जानकारी Apple के आगामी WWDC डेवेलपर इवेंट में मिल सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iPhone users may get eSIM transfer features with iOS 19 easy to switch from iPhone to Android
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X