Home
Mobile

कुछ नए फीचरों के साथ लांच होगा नया आईफोन 5

कुछ नए फीचरों के साथ लांच होगा नया आईफोन 5


आईफोन 4एस लांच होने से पहले भारत के साथ-साथ अंतराष्‍ट्रीय बाजार में आकलन लगाया जा रहा था, एप्‍पल का अगला फोन आईफोन 5 होगा मगर एप्‍पल ने आईफोन 4एस लांच करके सबको अचंभे में डाल दिया था हालाकि आइफोन 4एस ने कई एप्‍पल आईफोन की ब्रिकी के पिछले सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए अच्‍छी सेल की।

सूनने में आ रहा है एप्‍पल आने वाले समय में आईफोन 5 लांच करेगा जिसमें क्‍वॉलकॉम चिप दी गई है, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है फोन को क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा फोन में 3जी के साथ 4जी की सुविधा दी गई है।

हम आपको बता दें क्‍वॉलकॉम प्रोसेसर EV-DO, HSPA+ के साथ HSPA+ तकनीक को सपोर्ट करता है जो नए आईफोन 5 में भी होगी। अल्‍ट्रापोर्टेबल डिजाइन के साथ फोन का साइज काफी स्‍लिम होगा, कुल मिलाकर नया आईफोन अपने पछले मॉडलों से अलग होगा। अब फोन बाजार में यह कितनी धूम मचा पाएगा यह तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X