Home
Mobile

iPhone 15 प्रो सीरीज अब तक के सबसे दमदार कैमरा और फीचर्स के साथ हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

iPhone 15 प्रो सीरीज अब तक के सबसे दमदार कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

iPhone बनाने वाली कंपनी Apple अपने अपकमिंग iPhone 15 प्रो सीरीज को जल्द ही पेश कर सकती है। यह फोन अपने लॉन्चिंग से पहले ही लोगों के बीच कई अपडेटेड फीचर और स्पेसिफिकेशन के कारण खास चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में अब इस आगामी फोन के कैमरे को लेकर दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इस सीरीज को पेरिस्कोप कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च कर सकती है, जो अब तक का सबसे बेहतर कैमरा लेंस साबित होगा।

एप्पल के iPhone 15 प्रो मैक्स फोन को एक पेरिस्कोप कैमरा सेंसर के लॉन्च होने के कयास लगाए जा रहे हैं, जो एक टेलीफोटो लेंस है। यह लेंस लाइट की दिशा में परिवर्तन से बिना किसी धूंधलापर के फोटो को हाई क्वालिटी में क्लिक कर सकता है। इसी के साथ इस आगामी सीरीज में आपको 5x या 6x ऑप्टिकल जूम भी देखने को मिल सकता है। जो iPhone 14 Pro Max पर दिए गए 3x ऑप्टिकल मैग्निफिकेशन से दो गुना अधिक होगा। इससे पहले ऐसी जानकारी मिल रही थी कि, लार्गन प्रिसिजन पेरिस्कोप सिस्टम का एकमात्र सप्लायर होगा, लेकिन अब नई जानकारी की मानें तो जीनियस इलेक्ट्रॉनिक ऑप्टिकल मॉड्यूल का नया सप्लायर हो सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर इसका खुलासा नहीं किया गया है।

iPhone 15 प्रो सीरीज अब तक के सबसे दमदार कैमरे के साथ हो सकता है लॉन्च

iPhone 15 Pro के फीचर्स

iPhone 15 Pro सीरीज की लीक जानकारी से ऐसा पता चलता है कि iPhone 15 Pro को काफी स्लिम बेजल्स के साथ लाया जाएगा। जिसमें आपको डिस्प्ले पर 1.55mm के बेजल्स मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी कैमरे में बदलाव करने के लिए कैमरे के साथ सेंसर साइज में नया अपग्रेडेशन भी कर सकती है। मिल रही एक रिपोर्ट की मानें तो इस सीरीज में आपको सिम कार्ड स्लॉट नहीं मिलेगा। इसे ई-सिम के साथ लाया जा सकता है। आपको बता दें iPhone 14 series को भी अमेरिका में केवल ई-सिम के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन भारतीय बाजार में iPhone 14 series में ई-सिम और फिजिकल सिम दोनों स्लॉट दिए गए थे।

iPhone 15 Series की संभावित कीमत

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके कीमत को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन लीक रिपोर्ट की मानें तो iPhone 15 की शुरुआती कीमत 1299 डॉलर तक हो सकता है, जो iPhone 14 के मुकाबले 200 डॉलर ज्यादा है। यानि कि, iPhone 15 सीरीज की कीमत मौजूदा iPhone 14 Series की तुलना में काफी ज्यादा हो सकती है। वहीं एक टिप्स्टर ने iPhone 15 Ultra के ​मटेरियल का बिल शेयर किया था। जिसमें आगामी सीरीज Pro Max का नया नाम Ultra दिखाया गया था। बिल में यह जानकारी मिली थी कि आगामी iPhone 15 सीरीज की कीमत वर्तमान iPhone 14 सीरीज से लगभग 100 डॉलर ज्यादा हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
New information has come to light regarding the camera of the iPhone 15 Pro series. iPhone maker Apple may launch its upcoming series with a periscope camera sensor. Which will be the best camera ever.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X