iQOO 11s में 6.78-इंच डिस्प्ले, 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50MP प्राइमरी कैमरा के साथ होगा लॉन्च
iQOO 11s पर काम चल रहा है और इसके बहुत जल्द लॉन्च होने की उम्मीद है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक फोन के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है, लेकिन अब अफवाहें सामने आने लगी हैं। अब, टिपस्टर DigitalChatStation ने वीबो पर फोन के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है, जो चीन में एक माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है। पोस्ट में, वह कहते हैं कि अपमिंग iQOO 11s में वीवो वी2 आईएसपी नहीं होगा, इसके बजाय प्रोडक्शन मॉडल में एक समर्पित डिस्प्ले चिपसेट होगा।
iQOO 11s स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले की बात करें तो लीक में दावा किया गया है कि iQOO 11s में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच 2K E6 AMOLED डिस्प्ले होगा। वहींं अगर प्रोसेसर की बात करें तो इस हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन2 एसओसी द्वारा एड्रेनो जीपीयू के साथ जोड़ा गया है।

iQOO 11s में फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज होने की उम्मीद है। iQOO 11s में Android 13-आधारित Origin OS कस्टम स्किन बूट होने की संभावना है।
फोन के कैमरा की बात करें तो iQOO 11s में 50MP Sony IMX866V प्राइमरी कैमरा होने की बात कही गई है, लेकिन बाकी सेंसर्स के बारे में जानकारी अभी नहीं दी गई है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो बोर्ड पर 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,700mAh की बैटरी होगी।
DigitalChatStation का दावा है कि iQOO 11s सेगमेंट में Realme GT Neo 5 Pro, OnePlus Ace 2 Pro और अन्य को टक्कर देगा। जबकि लॉन्च की तारीख फिलहाल अज्ञात है, कयास लगाए जा रहे हैं कि फोन जुलाई की शुरुआत में शुरू हो सकता है ।
iQOO 11 के फीचर
बात अगर करें iQOO 11 में सेल्फी स्नैपर के लिए एक पंच-होल कटआउट, बिना घुमावदार किनारों वाली एक फ्लैट स्क्रीन, ट्रिपल कैमरा सेंसर के लिए एक रेक्टेंगल मॉड्यूल और सेफ्टी के लिए एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। वहीं इसमें एक इन्फ्रारेड सेंसर, हाई-रेस ऑडियो, डॉल्बी एटमॉस और 1440Hz PWM डिमिंग भी शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications








