Home
Mobile

iQOO 12 5G स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च, इस दिन से शुरू होगी सेल, जानें कीमत

iQOO 12 5G Price: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए iQOO ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 12 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें कंपनी ने Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर को शामिल किया है। जो भारत में इस नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन है। देश में इस हैंडसेट को दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। आईक्यू अपने इस नए स्मार्टफोन की पहली सेल 14 दिसंबर से शुरू करने जा रहा है। आइए आपको इस फोन की कीमत , ऑफर और फीचर्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iQOO 12 5G स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ भारत में लॉन्च

आईक्यू 12 कीमत , ऑफर व उपलब्धता

आईक्यू 12 के 12 GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 52,999 रुपये तय की गई है। वहीं इसके 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 57,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 14 दिसंबर शुरू हो रही है। जिसे कंपनी के वेबसाइट और अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकता है। अगर ग्राहक इस फोन की खरीदारी HDFC और ICICI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से करता है, तो वह 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट लाभ ले सकेगा। जिसके बाद इसकी कीमत 49,999 रुपये हो जाएगी।

iQOO 12 के फीचर्स

आईक्यू 12 5जी में यूजर्स को 6.78 इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल रही है। इसकी स्क्रीन 1.5K रेजॉलूशन (2800×1260 पिक्सल) , 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगी। इसके डिस्प्ले में न्यू Wet Touch technology का इस्तेमाल किया गया है। जिससे गीले हाथ होने पर भी इस फोन का डिस्प्ले टच स्मूदली काम करेगा। इसमें ब्रांड ने एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया है। बैक पैनल पर ग्लास दिया है। इस हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस किया गया है। जिसमें 12 जीबी व 16 जीबी रैम ऑप्शन के साथ 256 व 512 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन भी दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 के साथ आएगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 MP का है, जो f/1.3 aperture के साथ आता है। 50 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर शामिल किया गया है, जो f/2.67 Aperture के साथ आएगा। इसके साथ ही इसमें 64 MP का 3x पेरिस्कोप टेलिफोटो लेंस है, जो f/2.57 Aperture के साथ आता है। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए आईक्यू ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी ने इस हैंडसेट में तीन बड़े OS और 4 सिक्यॉरिटी अपडेट मिलने का वादा किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQOO 12 has been launched in India. This is the first phone in India to come with Snapdragon 8 Gen 3 chipset. Many good features and powerful power will be seen in it. It has a triple rear camera setup, in which the primary camera is 50MP.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X