iQoo 12 के भारत में लॉन्च से पहले सामने आई कीमत, 12 दिसंबर को होगी एंट्री, यहां जानें सभी डिटेल्स
iQoo 12 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू जल्द ही अपना नया हैंडसेट आईक्यू 12 (iQoo 12 5G ) को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। यह फोन देश में 12 दिसंबर को दस्तक देने जा रहा है। हालांकि इसके लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स सामने आ चुके हैं, जिससे इसके भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो चुका है। अब इसके लॉन्चिंग से ठीक पहले इसकी कीमत लीक हो गई है। जिससे देश में इस आगामी फोन को किस दाम में पेश किया जाएगा इसका भी खुलासा हो चुका है। तो आइए आपको आगे इस फोन की अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से आपको रूबरू करवाते हैं।

iQoo 12 5G की भारत में कीमत
आपको बता दें, इस फोन की बिक्री अमेजन के माध्यम से की जाएगी। टिप्सटर सुधांशु अंबोरे (@Sudhanshu1414) ने अमेजन इंडिया लिस्टिंग का स्क्रीनशॉट शेयर कर इस फोन के प्राइज का खुलासा कर दिया है। हालांकि कंपनी ने इसकी लिस्टिंग को अब हटा दिया है। लीक कीमत के अनुसार इसके 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 52,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट को 57,999 रुपये में उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें, इस अपकमिंग हैंडसेट की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है। आप चाहें तो iQoo 12 5G को मात्र 999 रुपये में प्री-बुक कर सकते हैं। इस फोन को अल्फा (Black) और लीजेंड (White) कलर ऑप्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
iQoo 12 5G के स्पेक्स
iQOO 12 में आपको 6.78 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। इस फोन को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल रही है। इसके चीनी वेरियंट में OriginOS 4 दिया गया लेकिन भारतीय वेरियंट में ऐंड्रॉयड 14 बेस्ड FunTouch OS 14 मिलेगा।
कैमरे की बात की जाए तो इसके रियर में OSI सपोर्ट के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो कैमरा शामिल किया गया है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16MP का कैमरा मिलेगा। इस फोन में 120W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी से लैस होगा। लीक की मानें तो इसमें Wi-Fi 7, डुअल सिम 5जी, ब्लूटूथ 5.4, NFC, डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, IR ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स फीचर्स शामिल किए जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications








