Home
Mobile

iQoo 12 5G की भारत में एंट्री से पहले कीमत का खुलासा, 12 दिसंबर को होगा लॉन्च

iQoo 12 5G Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू जल्द ही अपने नए हैंडसेट iQoo 12 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। जिसे Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर और ट्रिपल रियर कैमरा के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि देश में इसकी एंट्री से पहले ही इसकी कीमत का खुलासा हो चुका है। आपको बता दें, भारत से पहले इस फोन की एंट्री चीन में हो चुकी है। तो आइए आपको आगे भारत में इस फोन की कीमत और खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iQoo 12 5G के लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 12 दिसंबर को होगा लॉन्च

iQoo 12 5G की कीमत

दरअसल टिप्सटर Mukul Sharma ने iQoo 12 5G के रिटेल बॉक्स की फोटो शेयर की है। जिससे इस अपकमिंग स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गय है। इसे कंपनी देश में 56,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, इस फोन को 12 GB रैम + 256 GB और 16 GB + 512 GB के दो स्टोरज वेरिएंट्स में उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।

iQoo 12 5G की लॉन्चिंग

आईक्यू के इस नए स्मार्टफोन पर से 12 दिसंबर को पर्दा उठगा। जिसकी बिक्री कंपनी के ई-स्टोर और अमेजन के जरिए की जाएगी।

iQoo 12 5G स्पेक्स

इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसे कंपनी क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ इसे लॉन्च करेगी । यह सीरीज पिछले साल लॉन्च किए गए iQoo 11 5G की जगह लेगी। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर और एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का सेंसर है। सेल्फी औऱ वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पवर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5,000 mAh की बैटरी दी है, जो 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फिलहाल कंपनी ने इसके प्रो मॉडल के लॉन्च की जानकारी शेयर नहीं की है। चीन में iQoo 12 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,000 रुपये) और 16 GB + 512 GB की CNY 4,299 (लगभग 50,000 रुपये) है। वहीं इसके 16 GB रैम + 1 TB स्टोरेज वाले वेरिएंट को CNY 4,699 (लगभग 53,000 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। जिसे कंपनी ने Burning Way, Legend Edition और Track Version कलर ऑप्शन में पेश किया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo 12 5G will have Snapdragon 8 Gen 3 SoC as its processor. Along with this, a 50-megapixel primary camera will be provided in the triple rear camera unit. This phone will run on Funtouch OS 14 based on Android 14.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X