iQOO 12 Anniversary Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत, ऑफर व उपलब्धता
iQOO 12 Anniversary Edition Price: iQOO ने अपनी भारत में चौथी सालगिरह (iQOO 4th Anniversary) पर अपने ग्राहकों के लिए iQOO 12 Anniversary Edition लॉन्च किया है। जिसे iQOO 12 Desert Red के नाम से उपलब्ध कराया गया है। तो आइए आपको इसकी कीमत, उपलब्धता और खासियतों के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
ब्रांड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया पोस्ट जारी कर iQOO 12 Anniversary Edition की जानकारी शेयर की है। आपको बता दें, इसे भारत से पहले इस स्पेशल एडीशन को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। गौरतलब है कि, कंपनी ने अपने इस फोन को भारतीय बाजार में साल 2023 दिसंबर में उपलब्ध कराया था।

iQOO 12 Anniversary Edition की कीमत व उपलब्धता- इसकी कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 52,999 रुपये कीमत में लॉन्च किया है। लेकिन इसे बैंक ऑफर के साथ कीमत से 3000 रुपये तक की यानी कि, महज 49,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह स्पेशल एडिशन बिक्री के लिए 9 अप्रैल से उपलब्ध होगा।
iQOO 12 Anniversary Edition स्पेक्स- आईक्यू के इस स्पेशल एडीशन में आपको 6.78 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन, HDR10+ और 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।

प्रोसेसर की बात करें तो आईक्यू 12 को कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया है। जिसमें LPDDR5x RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिल रहा है। यह फोन एंड्रॉइड 14-आधारित OriginOS कस्टम स्किन पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। iQOO 12 डेजर्ट रेड एनिवर्सरी एडिशन के कैमरा सेटअप में f/1.68 अपर्चर, OIS और LED फ्लैश के साथ 50MP प्राइमरी ओमनीविजन OV50H सेंसर दिया गया है।

इसके अलावा इसमें f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सैमसंग JN1 सेंसर और f/2.57 अपर्चर, OIS और 100x डिजिटल ज़ूम के साथ 64MP 3x टेलीफोटो कैमरा भी शामिल किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16MP के फ्रंट कैमरा मिल रहा है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh बैटरी शामिल की है, जो 120W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगा।


Click it and Unblock the Notifications








