Home
Mobile

iQOO 12, iQOO 12 Pro: 1TB स्टोरेज , 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और ऑफर

iQOO 12, iQOO 12 Pro Launched: iQOO ने अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए, आखिरकार अपने नए सीरीज आईक्यू 12 (iQOO 12) को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट iQOO 12 और iQOO 12 Pro को पेश किया है। आईक्यू 12 और आईक्यू 12 प्रो को नए फ्लैगशिप प्रोसेसर , दमदार कैमरा और आकर्षित डिजाइन के साथ मार्केट में लाया गया है। अपने इस लेटेस्ट सीरीज को कंपनी अगले महीने दिसंबर में भारतीय बाजार में भी लॉन्च करने जा रही है। जिसका खुलासा खुद कंपनी की ओर से किया जा चुका है। तो चलिए आपको इस नए फोन्स की कीमत से लेकर खासियतों तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।

iQOO 12, iQOO 12 Pro कीमत

iQOO 12 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत चीन में कंपीन ने 3,999 युआन (लगभग 46,400 रुपये) तय किया है। 16GB रैम और 512 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,299 युआन (लगभग 49,900 रुपये) है। वहीं 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज वेरियंट को 4,699 युआन (लगभग 54,600 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है।

इसके Pro मॉडल की कीमत की बात करें तो 16 GB रैम और 256 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4,999 युआन (लगभग 58,000 रुपये) है। 512 GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,499 युआन (लगभग 63,800 रुपये) है। वहीं 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरियंट की कीमत चीनी बाजार में 5,999 युआन (लगभग 69,700 रुपये) में तय हुआ है। ग्राहक इस नए सीरीज को रेड, ब्लैक और व्हाइट तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

iQOO 12, iQOO 12 Pro: 1TB स्टोरेज , 120W फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

iQOO 12, iQOO 12 Pro फीचर्स

आईक्यू 12 में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज और रेजॉलूशन 1.5K है। वहीं आईक्यू 12 प्रो को कंपनी ने 6.78 इंच कर्व्ड E7 AMOLED स्क्रीन के साथ पेश किया है। जिसका रेजॉलूशन 2K और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़ है। इसके बेस वेरियंट को 12GB रैम और 256 GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस किया गया है। इसके साथ ही इन दोनों हैंडसेट को आईक्यू ने 16 GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ उपलब्ध कराया है।

इन स्मार्टपोन्स के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो 50MP वाइड-ऐंगल लेंस, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x डिजिट्ल ज़ूम सपोर्ट के साथ 64MP टेलिफोटो लेंस के साथ आएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है। सबसे खास बात यह है कि, इसके कैमरे से यूजर 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। आईक्यू 12 को पावर देने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी शामिल की गई है। वहीं आईक्यू 12 प्रो में 5100mAh की बैटरी के साथ120W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल रहा है। ग्राहकों को iQOO के इन दोनों नए हैंडसेट में स्टीरियो स्पीकर सेटअप मिलेगा। यह फोन्स में डुअल सिम कार्ड स्लॉट दिया गया है। आपको बता दें, इन फोन्स में दोनों सिम स्लॉट 5G नेटवर्क सपोर्ट के साथ आ रहे हैं। इसके साथ ही आपको इन दोनों फोन में वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 वायरलेस कनेक्टिविटी मिलेगी।

Best Mobiles in India

English summary
iQOO has launched its iQoo 12 series in China. The company has launched iQOO 12 and iQOO 12 Pro smartphones in the new series. iQoo 12 and iQoo 12 Pro have features like new flagship processor, excellent design and Android 14 based OriginOS. Let us tell you that these latest iQoo smartphones will be launched in India on 12th December.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X