Home
Mobile

iQOO 12, iQOO 12 Pro 7 नवंबर को होगा लॉन्च, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही iQOO 12 सीरीज लॉन्च करने का प्लान बना रहा है, जिसमें दो फोन शामिल किए गए हैं, iQOO 12 और iQOO 12 Pro । अपने आधिकारिक लॉन्च से पहले, iQOO ने सोशल मीडिया पर इन फोनों के बारे में जानकारी शेयर करना शुरू कर दिया है, और अब, ब्रांड ने iQOO 12 और 12 Pro दोनों के कैमरों के बारे में जानकारी शेयर की है।

iQOO 12, iQOO 12 Pro 7 नवंबर को होगा लॉन्च, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन

iQOO ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि iQOO 12 सीरीज 7 नवंबर को चीन में रिलीज होगी, और iQOO 12 भारत में 12 दिसंबर को डेब्यू करेगा। यहां iQOO 12 और iQOO 12 Pro के कैमरा सैंपल पर एक नजर डालें।

iQOO 12 सीरीज कैमरा सैंपल

कंपनी ने iQOO 12 और iQOO 12 Pro दोनों के कैमरे से ली गई सैंपल इमेज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट किया है । कैमरे के सैंपल से पता चलता है कि iQOO 12 और iQOO 12 Pro दोनों प्रभावशाली इमेज ले सकते हैं।

वॉटरमार्क इंगित करता है कि इमेज 23 मिमी, 46 मिमी और 70 मिमी सेंसर के साथ क्लिक किए गए हैं। iQOO 12 और iQOO 12 Pro कैमरे के बारे में कोई अन्य डिटेल सामने नहीं आया है।

iQOO 12 सीरीज कैमरा स्पेसिफिकेशन

हालांकि यह अभी तक आधिकारिक नहीं है, लेकिन ऐसी उम्मीदें हैं कि iQOO 12 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 64MP टेलीफोटो लेंस के साथ आ सकता है। वहीं दूसरी ओर, iQOO 12 Pro में OIS के साथ 50MP मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। आने वाले स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा यूज किया जा सकता है।

iQOO 12 सीरीज स्पेसिफिकेशन

iQOO 12 सीरीज में 144Hz रिफ्रेस रेट, 3000 निट्स की अधिकतम चमक और 2160Hz PWM डिमिंग के साथ 6.78-इंच 1.5K OLED स्क्रीन हो सकती है। वहीं इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ एड्रेनो जीपीयू से लैस होंगे।
iQOO फोन 12GB या 16GB LPDDR5 रैम की पेशकश कर सकता है, जिसमें UFS 4.0 का यूज करके 256GB से 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन हो सकता है। अपकमिंग iQOO 12 और iQOO 12 Pro स्मार्टफोन के कस्टम ओरिजिनओएस स्किन के साथ एंड्रॉइड 14 पर काम करने की उम्मीद है। यह फोन 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है और 120W पर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company has posted sample images taken from the cameras of both iQOO 12 and iQOO 12 Pro on social media platform Weibo. Camera samples show that both the iQOO 12 and iQOO 12 Pro can capture impressive images.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X