Home
Mobile

iQOO 12, iQOO 12 Pro की आज होने जा रही धमाकेदार एंट्री, भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल्स

iQOO 12, iQOO 12 Pro Launch Today : स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू आज यानि कि, 7 नवंबर को अपने नए सीरीज आईक्यू 12 (iQoo 12) को लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट iQOO 12 और iQOO 12 Pro को ला सकती है। कंपनी सबसे पहले इसे सीरीज को चीनी बाजार में उतारेगी, इसके बाद iQOO 12 की एंट्री भारतीय मार्केट में होगी। भारत में इस फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा पहले ही हो चुका है। कंपनी अपने इस नए हैंडसेट को iQOO 11 के सक्सेसर के तौर पर लाने जा रही है। iQOO 12 स्मार्टफोन में क्वालकॉम का नया प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 को शामिल किया जाएगा। तो आइए आपको iQOO 12 की भारत लॉन्च डेट से लेकर इसकी कीमत और खासियत के बारे में आगे डिटेल्स बताते हैं।

भारत में आईक्यू 12 लॉन्च डेट

जैसा कि आपको ऊपर इस बात की जानकारी दे दी गई है, कि सबसे पहले यह फोन चीनी बाजार में दस्तक देने जा रहा है। इसके बाद इसे भारतीय बाजार में लाया जाएगा। iQOO इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने इस अपकमिंग फोन iQOO 12 की देश में लॉन्चिंग डेट का खुलासा एक्स पर किया है। जिनके अनुसार इस स्मार्टफोन को 12 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

iQOO 12 सीरीज की खासियत

iQOO 12 सीरीज के हैंडसेट में यूजर्स को 6.78 इंच की पंच होल OLED पैनल वाली डिस्प्ले मिल रही है। जिसका रिफ्रेश रेट144Hz और पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक होगी। इस सीरीज को क्वालकॉम के लेटेस्ट प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 3 से लैस किया जाएगा। iQOO 12 में यूजर्स को16GB तक की रैम के साथ 256GB से लेकर 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए इसमें इन डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। फोटोग्राफी के लिए आपको इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसके दो कैमरे 50 मेगापिक्सल और एक कैमरा 64 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड के साथ आएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 5000mAh की बैटरी दी है, जो 120W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।

iQOO 12 की आज होने जा रही धमाकेदार एंट्री, भारत में इस दिन होगा लॉन्च

इसके अलावा गेम लवर्स को बेहतरीन गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए iQOO 12 स्मार्टफोन में एक अलग Q1 डिस्प्ले चिप मिलने की उम्मीद है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, IR ब्लास्टर, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स , वाई-फाई 7, डुअल सिम 5जी और ब्लूटूथ 5.4 फीचर्स मिल सकते हैं। कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इसके लिए आपको थोड़ा औऱ इंतजार करना पड़ सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The company is going to launch iQOO 12 and iQOO 12 Pro smartphones with Qualcomm's latest processor Snapdragon 8 Gen 3. Soon it will be launched in India also. IQOO 12 will be the first smartphone in India to be launched with Qualcomm's latest processor, Snapdragon 8 Gen 3.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X