iQoo 12 स्मार्टफोन IP 64, प्रो मॉडल IP68 रेटिंग से होगा लैस, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
iQoo 12 Price: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन iQoo 12 सीरीज लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में इस आगामी फोन को लेकर सामने आई रिपोट्स की मानें तो इस फोन को नवंबर में चीनी बाजारों में लॉन्च किया जा सकता है। इस सीरीज के हैंडसेट को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ ला सकती है। अगर ऐसा होता है, तो Xiaomi के बाद इस चिपसेट के साथ लॉन्च किए जाने वाला यह दुनिया का दूसरा स्मार्टफोन होगा। आपको बता दें, शाओमी अपने 14 सीरीज को इसी महीने के आखिर 27 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। जिसके तहत Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro की पेश किया जाएगा। तो चलिए आपको आईक्यू 12 के अब तक सामने आए सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।
iQOO 12 की कीमत
iQOO 12 की कीमत की बात करें तो फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। आपको बता दें, आईक्यू 11 को भारत में 59,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जिससे आईक्यू 12 को इससे ज्यादा कीमत के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है।

iQOO 12 के स्पेक्स
आपको बता दें, इस आगामी फोन के लॉन्च से पहले ही iQOO 12 और प्रो मॉडल के फीचर्स लीक हो चुके हैं। चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने हाल ही में इस सीरीज के प्रो मॉडल के स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की थी। जिसके अनुसार आईक्यू 12 प्रो को कंपनी E7 AMOLED डिस्प्ले के साथ लाने की तैयारी में है। इसे अल्ट्रासोनिक अन्डर-डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट सेंसर से लैस किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने का भी दावा किया जा रहा है। iQOO का ये अपकमिंग फोन्स Qualcomm Snapdraon 8 Gen 3 के साथ दस्तक दे सकते हैं। जिसे 16GB तक रैम और 1TB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। यानि कि कंपनी अपने इस फोन को 256GB, 512GB और 1TB तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है।
कैमरा की बात की जाएं तो आईक्यू 12 प्रो में फोटोग्राफी के लिए 50MP प्राइमरी सेंसर, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 64MP का टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। इसके अलावा बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिए जानें की उम्मीद है। आईक्यू 12 स्टैन्डर्ड मॉडल IP64 और प्रो मॉडल IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








