iQOO Quest Days सेल में iQOO के इन फोन्स को अब तक के सबसे कम दाम में खरीदें, यहां देखें लिस्ट
iQOO Quest Days Sale Discount: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन पर iQoo Quest Days सेल की शुरूआत हो चुकी है। जो 4 जून से लेकर 10 जून तक चलेगा। आईक्यू के इस सेल में कंपनी अपने कई बेहतरीन फोन्स को बंपर डिस्काउंट के साथ ग्राहकों को खरीदने का मौका दे रही है।
आईक्यू क्वेस्ट डेज सेल में बैंक कार्ड के आप 3000 रुपये तक के डिस्काउंट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इसका लाभ केवल HDFC और ICICI बैंक कार्ड धारकों को ही मिलेगा। तो आइए आपको आगे इस सेल में भारी छूट के साथ मिलने वाले कुछ फोन्स की डिटेल्स बताते हैं।

iQOO 12 - आईक्यू 12 के 12GB/ 256GB स्टोरेज मॉडल को अमेजन से ग्राहक 34,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही बैंक कार्ड के जरिए इस पर 3000 रुपये का अन्य डिस्काउंट लिया जा सकता है। साथ ही इस फोन को ग्राहक 2569 रुपये की शुरुआती EMI पर भी खरीद सकेंगे।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 gen 3 चिपसेट मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

iQOO Neo 9 Pro - आईक्यू नियो 9 प्रो के 8G/128GB स्टोरेज वाले मॉडल को मात्र 34,999 रुपये में अमेजन से खरीदा जा सकता है। वहीं बैंक ऑफर्स के तहत इस पर 2000 रुपये का अन्य डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। साथ ही साथ फोन को आप 1,697 रुपये की शुरुआती EMI पर भी ले सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8gen2 प्रोसेसर मिलता है। यह फोन 50MP का प्राइमरी कैमरा और 5160mah की बैटरी से लैस है।

iQOO Z7 Pro- आईक्यू जेड7 प्रो के 8GB/ 128GB स्टोरेज मॉडल को 22,999 रुपये में लिया जा सकता है। जिसे 2000 रुपये डिस्काउंट ऑफर के साथ ले सकेंगे। इसके अलावा आप इस फोन को 1,115 रुपये शुरुआती EMI पर भी ग्राहक ले सकते हैं।
फीचर्स की बात करें, तो इसमें 6.78 इंच का 3D का AMOLED FHD+ कर्व्ड डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Mediatek Dimensity 7200 5g प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह फोन 64MP का प्राइमरी कैमरा से लैस है।


Click it and Unblock the Notifications








