Home
Mobile

iQOO 12 की पहली झलक आई सामने, जानिए डिजाइन, स्पेक्स और कीमत

iQOO 12 Price: स्मार्टफोन मेकर कंपनी आईक्यू अगले महीने के पहले हफ्ते में iQOO 12 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। यह एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसे प्रीमियम डिजाइन के साथ भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। इस अपकमिंग फोन के लॉन्च से पहले इसकी फोटोज, डिजाइन और स्पेक्स की जानकारी सामने आ गई है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

टिपस्टर अभिषेक यादव ने एक्स पूर्व में (ट्विटर) पर इस फोन के कुछ फोटोज शेयर किए हैं। जिसमें इस फोन को ब्लैक एंड व्हाइट कलर के साथ देखा जा सकता है।

iQOO 12 की कीमत

iQOO 12 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी 65 से लेकर 70 हजार रुपये तक की कीमत में लॉन्च कर सकती हैं। आपको बता दें, आईक्यू ने iQOO 11 को भारत में 59,999 रुपये की कीमत के साथ पेश किया था । हालांकि इस अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं।

iQOO 12 के स्पेक्स

iQOO 12 में 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पेश की जाएगी। यह हैंडसेट गेमिंग के दौरान यूजर को शानदार परफॉरमेंस ऑफर करेगी। इसमें चिपसेट की बात करें तो कंपनी अपने इस फोन को क्वालकॉम की लेटेस्ट चिप स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SOC के साथ ला सकती है। इसके साथ ही इसमें LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें, ये स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 के साथ लॉन्च किया जाएगा । फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जो 50MP का मेन कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 64MP का टेलीफोटो कैमरा से लैस होगा। जो 3X ऑप्टिकल जूम और 100X के डिजटल ज़ूम को सपोर्ट करेगा। आईक्यू अपने इस स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 100W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।

iQOO 12 की पहली झलक आई सामने, जानिए डिजाइन, स्पेक्स और कीमत

वहीं iQoo 12 Pro को Curved AMOLED डिस्प्ले और 2K रिजॉल्यूशन के साथ ला सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित हो सकती है। गेम लवर्स के लिए यह फोन बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन को Ray-ट्रैसिंग फीचर्स से लैस किया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
IQOO 12: IQ is about to launch a new smartphone in India and domestic market China. Before the launch, the specs, photos and design of the mobile phone have been leaked on the internet.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X