iQoo 12 Pro की 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगी एंट्री, लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, जानें
iQoo 12 Pro Price: स्मार्टफोन ब्रांड iQoo अपने नए सीरीज के पर काम कर रहा है। जिसके तहत कंपनी iQOO 12 और iQOO 12 Pro को जल्द ही मार्केट में लॉन्च कर सकती है। इसी बीच इस आगामी सीरीज के आईक्यू 12 प्रो को लेकर खास जानकारी सामने आई है। जिसमें दावा किया गया है कि, इसे 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, पेरिस्कोप कैमरा के साथ लाया जा रहा है। तो आईए आगे इस अपकमिंग स्मार्टफोन की डिटेल्स जानते हैं।
iQoo 12 Pro बैटरी और चार्जिंग सपोर्ट
iQoo 12 Pro को लेकर चाइनीज सोशल मीडिया यूजर Digital Chat Station ने दावा किया है कि, इसमें कंपनी 5,000mAh की बैटरी के साथ 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देगी। जिसकी मदद से यह फोन मात्र 15 से 20 मिनट में ही फुल चार्ज हो सकता है। वहीं इसके बेस मॉडल को 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ लाया जा सकता है।
iQoo 12 Pro के स्पेक्स
इसमें यूजर्स को 6.78 इंच 2K सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले मिलेगा जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। वहीं सामने आई रिपोर्ट की मानें तो सीरीज के दोनों फोन iQOO 12 और iQOO 12 Pro को Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें TSMC 4nm Adreno 750 GPU, LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है। चीनी मार्केट में iQOO 12 फोन एंड्रॉइड 13-बेस्ड ओरिजिन ओएस 4.0 के साथ शिपिंग किए जा सकते हैं, वहीं भारतीय बाजार में इसे फनटच ओएस के साथ लाया जा सकता है।
iQoo 12 Pro कैमरा
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल ओमनीविजन OV50H का प्राइमरी कैमरा और 64 मेगापिक्सल OV64B पेरीस्कोप कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा सोनिक इन डिस्प्ले फिंगरप्रिन्ट स्कैनर, मेटल फ्रेम, यूएसबी 3. x पोर्ट टाइप-सी शामिल किए जाने की उम्मीद है।

iQoo 11 5G स्पेसिफिकेशन
iQoo 11 5G में 6.78 इंच की E6 एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 2K रिजॉल्यूशन ऑफर करती है। डिस्प्ले के साथ LTPO 4.0, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, HDR10+, 1.07 बिलियन कलर्स, DCI-P3 कलर गैमोट, 1800 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ 1440Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। जिसमें 16 जीबी तक LPDDR5X रैम के साथ 512 जीबी तक की स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 आधारित फनटच ओएस कस्टम स्किन के साथ आएगा। जिसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें f/1.88 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Samsung GN5 सेंसर मिलेगा। इस फोन के मेन कैमरे के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा फोन में f/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेकेंडरी सेंसर और तीसरा f/2.46 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का 2x पोर्ट्रेट-टेलीफोटो सेंसर का सपोर्ट मिलेगा। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इसके कैमरे के साथ वीवो का नया V2 कस्टम Image Signal Processor (ISP) का सपोर्ट भी मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








