iQoo 12 Pro स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 , 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ होगा लॉन्च
iQoo 12 Pro : स्मार्टफोन ब्रांड iQoo जल्द ही अपने नए सीरीज iQ00 12 को भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रहा है। जिसके तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट iQoo 12 और iQoo 12 Pro को एक साथ लाएगी। जिन्हें लेटेस्ट Snapdragom 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो ये भारत के ऐसे पहले फोन्स होंगे जिन्हें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ लॉन्च किया जाएगा।
लॉन्चिंग डेट
कंपनी अपने इस स्मार्टफोन को 7 नवंबर 2023 को चीन में पेश करने जा रही है। जिसके बाद इन्हें ग्लोबल मार्केट और भारतीय बाजार में भी लाया जाएगा।
गेमिंग के लिए होगा बेहतर
iQoo 12 Pro के लॉन्च से पहले ही फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। जिसके अनुसार कंपनी अपने प्रो मॉडल को Curved AMOLED डिस्प्ले और 2K रिजॉल्यूशन के साथ ला सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर आधारित हो सकती है। गेम लवर्स के लिए यह फोन बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसके साथ ही इस फोन को Ray-ट्रैसिंग फीचर्स से लैस किया जा सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो कंपनी अपने दोनों मॉडल्स को OIS सपोर्ट वाले 50 मेगापिक्सल OV50H प्राइमरी कैमरा दे सकती है। प्रो मॉडल में यूजर्स को पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की उम्मीद है। प्रो मॉडल में 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
iQoo 12 स्पेसिफिकेशन
पिछले लीक के मुताबिक, iQoo 12 और iQoo 12 Pro 24GB रैम और 1TB स्टोरेज की पेशकश करेंगे। वे एंड्रॉइड 14 के साथ शिप कर सकते हैं और 2K के रिजॉल्यूशन और 144Hz तक की रिफ्रेस रेट के साथ सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले पेश कर सकते हैं। iQoo 12 लाइनअप में बेहतर गेमिंग ग्राफिक्स के लिए हार्डवेयर हैं। इन आगामी हैंडसेट में PUBG मोबाइल, PUBG न्यू स्टेट, जेनशिन इम्पैक्ट और LoL मोबाइल के साथ गेम 144 फ्रेम प्रति सेकंड पर चलने की उम्मीद है। iQoo 12 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV50H सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 64-मेगापिक्सेल के साथ दूसरा 50-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर शामिल है। 3x जूम और OIS सपोर्ट के साथ मेगापिक्सल OV64B टेलीफोटो सेंसर।iQoo 12 में 120W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,880mAh की डुअल-सेल बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications








