Home
Mobile

7 नवंबर को iQoo 12 सीरीज होगा लॉन्च, गेमिंग के लिए सबसे बेहतर स्मार्टफोन

कहा जा रहा है कि iQoo 12 और iQoo 12 Pro को अगले महीने चीन में लॉन्च किया जाएगा। Vivo ने Weibo के जरिए 25 अक्टूबर को अपने देश में नए iQoo स्मार्टफोन के लॉन्च का खुलासा किया है। गेमिंग को ध्यान में रखते हुए iQoo 12 और iQoo 12 Pro क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC होगा। iQoo 12 भारत में क्वालकॉम के न्यू-जेन SoC के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। iQoo 12 सीरीज के एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने की उम्मीद है और इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले दिया गया है।

7 नवंबर को iQoo 12 सीरीज होगा लॉन्च, गेमिंग के लिए सबसे बेहतर

iQoo 12 और iQoo 12 Pro को 7 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा । कंपनी द्वारा Weibo पर शेयर किए गए टीजर पोस्टर के मुताबिक, लॉन्च इवेंट चीन समयानुसार शाम 7 बजे (IST पर 4:30 बजे) आयोजित किया जाएगा। iQoo 12 सीरीज के क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC पर चलने का खुलाास किया है। यह नया SoC पाने वाला पहला गेमिंग फोन होगा। इस हफ्ते स्नैपड्रैगन शिखर सम्मेलन में फ्लैगशिप मोबाइल चिप को लॉन्च किया है। यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC के उत्तराधिकारी के रूप में आता है और दावा किया जाता है कि यह जेनरेटिव AI पर ध्यान केंद्रित करने वाला पहला मोबाइल प्लेटफॉर्म है। सीपीयू में प्राइम कोर है, जिसमे क्लॉक स्पीड 3.3GHz है और यह वाई-फाई 7 और डुअल ब्लूटूथ को सपोर्ट करता है।

iQoo 12 5G गेमिंग के लिए बेहतर

इस बीच, iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने एक एक्स पोस्ट के जरिए देश में iQoo 12 5G के आगमन की जानकारी दी। उन्होंने पुष्टि की कि यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट वाला भारत का पहला फोन होगा।

iQoo इंडिया के सीईओ निपुण मार्या ने एक पोस्ट के जरिए देश में iQoo 12 5G के लॉन्च होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यह स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट वाला भारत का पहला फोन होगा।

iQoo 12 लाइनअप में बेहतर गेमिंग ग्राफिक्स के लिए हार्डवेयर हैं। आने वाले हैंडसेट में PUBG मोबाइल, PUBG न्यू स्टेट, जेनशिन इम्पैक्ट और LoL मोबाइल के साथ गेम 144 फ्रेम प्रति सेकंड पर चलने की संभावना है।

iQoo 12 स्पेसिफिकेशन

पिछले लीक के मुताबिक, iQoo 12 और iQoo 12 Pro 24GB रैम और 1TB स्टोरेज की पेशकश करेंगे। वे एंड्रॉइड 14 के साथ शिप कर सकते हैं और 2K के रिजॉल्यूशन और 144Hz तक की रिफ्रेस रेट के साथ सैमसंग E7 AMOLED डिस्प्ले पेश कर सकते हैं। iQoo 12 सीरीज में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV50H सेंसर और अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 64-मेगापिक्सेल के साथ दूसरा 50-मेगापिक्सल का सैमसंग ISOCELL JN1 सेंसर शामिल है। 3x जूम और OIS सपोर्ट के साथ मेगापिक्सल OV64B टेलीफोटो सेंसर।

iQoo 12 में 120W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 4,880mAh की डुअल-सेल बैटरी है। इसके अलावा, iQoo 12 Pro, 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,980mAh की बड़ी बैटरी पेश कर सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
iQoo 12 and iQoo 12 Pro will be launched in China next month. Vivo has revealed the launch of the new iQoo smartphone in its country on October 25 through Weibo. Keeping gaming in mind, the iQoo 12 and iQoo 12 Pro will be powered by Qualcomm's latest Snapdragon 8 Gen 3 SoC.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X