Home
Mobile

iQoo 12 series के लॉन्च से पहले फीचर्स कंफर्म, 16GB रैम, 1TB स्टोरेज से होगा लैस, जानें सभी डिटेल

iQoo 12 Features: स्मार्टफोन ब्रांड iQoo जल्द ही अपने 12 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसकी एंट्री चीन में 7 नवंबर को और भारतीय बाजार में 12 दिसंबर को होने जा रही है। कंपनी अपने इस अपकमिंग सीरीज को क्वालकम के सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Gen 3 से लैस किया है। इसके साथ ही यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे सबसे लेटेस्ट चिप Snapdragon 8 Gen 3 के साथ लाया जाएगा। लॉन्च से कुछ दिनों पहले ही कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर iQoo 12 series का नया टीजर जारी किया है। जिससे इसके स्पेक्स की जानकारी सामने आ चुकी है। तो आइए आपको इस आगामी सीरीज की नई अपडेट के बारे में बताते हैं।

iQoo 12 Series का नया टीजर जारी

आपको बता दें, iQoo 12 सीरीज के तहत कंपनी अपने दो नए हैंडसेट iQoo 12 और iQoo 12 Pro को पेश करेगी। इससे पहले ही आईक्यू ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर iQoo 12 सीरीज के नए टीजर शेयर किए हैं। जिससे इस अपकमिंग सीरीज iQoo 12 की रैम, स्टोरेज, आईपी रेटिंग के साथ कई अन्य खूबियों का खुलासा हो चुका है।

iQoo 12 सीरीज 16GB रैम, 1TB स्टोरेज स्टोरेज से होगा लैस, जानें कीमत

iQoo 12 सीरीज 16GB रैम व 1TB स्टोरेज से होगा लैस

iQoo 12 सीरीज को कंपनी 16GB रैम के साथ 1TB स्टोरेज ऑप्शन में पेश करेगी। इसके साथ ही गेमर्स को ध्यान में रखते हुए और उनके एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी इस सीरीज में सेल्फ-डेवलप्ड Q1 e-sports chip को शामिल करेगी। साथ ही साथ यूजर को बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए इस नई सीरीज में लार्जेस्ट अल्ट्रा-वाइड वाइब्रेशन मोटर और थ्री-डाइमेंशनल डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिया जा सकता है। आईक्यू 12 सीरीज को Hi-Res Audio Wireless, Hi-Res Audio सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।

अपने इस आगामी सीरीज को कंपनी IP68 रेटिंग के साथ ला रही है। iQOO 12 को IP64 और iQOO 12 Pro को IP68 के साथ टीजर में देखा जा सकता है। बता दें, iQOO 12 सीरीज कंपनी के पहले ऐसे डिवाइस होंगे जिन्हें Android 14 बेस्ड Origin OS 4 के साथ लॉन्च किया जाएगा। वहीं कीमत की बात करें तो फिलहाल इसकी कीमत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The upcoming series of iQOO is being brought with Qualcomm's most powerful chipset Snapdragon 8 Gen 3. Actually, the company has released some new teasers related to iQOO 12 series on its official website. From which information has come to light that it will have 16GB RAM and 1TB storage option.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X