iqoo 12 vs oneplus 12 में जानें अंतर, भारत में कीमत, स्पेसिफिकेशन की तुलना
iqoo 12 vs oneplus 12 : स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO ने हाल ही में भारत में अपना नया फ्लैगशिप फोन iQOO 12 5G को लॉन्च किया है। जिसे Qualcomm के लेटेस्ट चिपसेट , 6.78 इंच कर्व्ड डिस्पले के साथ पेश किया गया है। वहीं बड़े ब्रांड में शामिल OnePlus भी भारतीय बाजार में जल्द अपने अगले फ्लैगशिप फोन OnePlus 12 को अगले महीने जनवरी लॉन्च कर सकता है। जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें, चीन में इस फोन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। तो आइए आपको आगे इन दोनों फोन्स की कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन तक के बीच मिलने वाले अंतर को बताते हैं।

iqoo 12 vs oneplus 12 : कीमत
आईक्यू 12 5G को देश में 49,999 रुपये शुरूआती कीमत के साथ लाया गया। जिसे बिक्री के लिए अमेजन और कंपनी के ऑफिशियली साइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं वनप्लस 12 को चीन में 4,299 युआन (करीब 50040 रुपये) शुरूआती कीमत के साथ लाया गया है। इसके 16 GB रैम + 512 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4799 युआन (करीब 55860 रुपये) और 24 GB रैम + 1 TB स्टोरेज की कीमत 5799 युआन (करीब 67500 रुपये) है। फिलहाल भारत में इसकी कीमत क्या तय की जाएगी खुलासा नहीं हुआ है।
iqoo 12 vs oneplus 12 : डिस्प्ले
आईक्यू 12 5जी को 144hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.78 इंच की कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है। वहीं वनप्लस 12 का डिस्प्ले 6.82 इंच का है, जो QHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 120Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आ रही है।
iqoo 12 vs oneplus 12 : प्रोसेसर
आईक्यू 12 5जी को देश में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। यह इस लेटेस्ट चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला भारत का पहला स्मार्टफोन है। वहीं वनप्लस 12 को भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लाया जाएगा।
iqoo 12 vs oneplus 12 : स्टोरेज
आईक्यू 12 में 16GB रैम के साथ 512GB तक का स्टोरेज मिल रहा है। वहीं वनप्लस 12 में 12GB, 16GB और 24GB तक रैम के साथ 256GB से 1TB UFS 4.0 तक स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
iqoo 12 vs oneplus 12 : कैमरा
फोटोग्राफी के लिए आईक्यू 12 में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसमें 50MP का पहला कैमरा, 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 64MP का टेलीफोटो लेंस शामिल है। टेलीफोटो लेंस में 3x ऑप्टिकल जूम, 10xहाइब्रिड जूम और 100x डिजिटल जूम मिल रही है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं वनप्लस के इस फोन में 50MP मेन सेंसर, 48MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 32MP टेलीफोटो यूनिट शामिल किया गया है। मेन सेंसर में OIS भी है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
iqoo 12 vs oneplus 12 : बैटरी
आईक्यू 12 में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। वहीं वनप्लस 12 में 5400mAh की बैटरी दी गई है। जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








