iQOO 12 आज भारत में लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च, जानिए व खासियत
iQOO 12 Features: स्मार्टफोन मेकर कंपनी iQOO अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना नया हैंडसेट iQOO 12 आज लॉन्च करने जा रही है। आईक्यू अपने इस आगामी फोन को अब तक के सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ लॉन्च करेगा। जिसके बाद यह भारत में अब तक के सबसे नए प्रोसेसर के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बन जाएगा। आपको बता दें, इस स्मार्टफोन को देश में लाए जाने से पहले थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया में भी पेश किया जा चुका है। तो आइए आपको इसके लॉन्च डेट से लेकर कीमत और खासियत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

iQOO 12 की भारत में लॉन्चिंग व कीमत
iQOO 12 को भारतीय बाजार में आज यानि कि, 12 दिसंबर को पेश किया जा रहा है। इसे दो वेरिएंट 12GB रैम , 16GB रैम में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। कंपनी अपने 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 52,999 रुपये और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 57,999 रुपये तय करेगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो कंपनी इसे भारत में भी ब्लैक, वॉइट और रेड ती कलर ऑप्शन में उपलब्ध करा सकती है।
iQOO 12 के स्पेसिफिकेशंस
आईक्यू 12 स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.78-इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग से लैस होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें अब तक के सबसे लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। यह डिवाइस Android 14 पर बेस्ड Origin OS 4 पर काम करेगा।
iQOO 12 में फोटोग्राफी के ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। जिसमें OIS के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 64MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए में 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।


Click it and Unblock the Notifications








