iQOO 12 भारत में 12 दिसंबर को होगा लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन
iQOO के सीईओ निपुण मार्या ने आज iQOO 12 भारत लॉन्च की तारीख की घोषणा की है। सीईओ द्वारा साझा की गई पोस्टर इमेज के मुताबिक, iQOO 12 भारत में 12 दिसंबर को लॉन्च होगा। iQOO का यह अपकमिंग स्मार्टफोन iQOO 11 के उत्तराधिकारी के रूप में आएगा। iQOO 12 क्वालकॉम के हाल ही में घोषित स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 पर बेस्ड होगा। SoC की पुष्टि कुछ दिन पहले iQOO के सीईओ निपुण मार्या ने की थी। यह डिवाइस पहली बार 7 नवंबर को चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जाएगा ।

iQOO 12 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC
iQOO 12 भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी द्वारा शेयर की गई टीजर इमेज में रियर-फेसिंग बड़े कैमरा मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। रियर कैमरे का डिजाइन डिवाइस के लीक हुए रेंडर से मेल खाता है। जहां तक iQOO 12 गो के स्पेसिफिकेशन की बात है तो इसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है।
जैसा कि कल गीकबेंच टेस्ट रिजल्ट से पता चला है कि डिवाइस 16GB तक रैम से लैस होगा। स्मार्टफोन के 256GB और 512GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च होने की उम्मीद है। हैंडसेट भारत में कंपनी के फनटच ओएस 14 स्किन के साथ आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉइड 14 पर चलेगा। जहां तक इमेजिंग उद्देश्य की बात है, डिवाइस में ट्रिपल-कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है। कैमरा मॉड्यूल में OIS सपोर्ट के साथ 50MP ओमनीविजन OV50H प्राइमरी सेंसर, 50MP सैमसंग JN1 अल्ट्रावाइड लेंस और 64MP टेलीफोटो लेंस शामिल हो सकता है।
अफवाह है कि डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी होगी। हैंडसेट 120W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की पेशकश करेगा जैसा कि कल 3C सर्टिफिकेशन से पता चला है। डिवाइस में Q1 ई-स्पोर्ट्स चिप होने की भी पुष्टि की गई है जो हैंडसेट पर गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाएगी। चीन में स्मार्टफोन के ब्लैक, रेड और व्हाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications







