iQoo 12 की भारत में लॉन्च डेट का खुलासा, Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से होगा लैस, जानें कीमत
iQoo 12 india launch date: स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यू (iQOO) अपने भारतीय यूजर्स के लिए जल्द नए हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। जिसे iQOO 12 के नाम से जाना जाएगा। इस हैंडसेट को कंपनी iQOO 11 के अपग्रेड स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी। जिसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट से लैस किया जा सकता है। आपको बता दें, यह पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ भारत में पेश किया जाएगा। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके फीचर्स तक के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
iQOO 12 की भारत में कीमत
iQOO 12 को पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा कीमत के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इसके प्राइज को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। वहीं आईक्यू 11 को भारतीय बाजार में 59,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।

iQOO 12 की लॉन्चिंग डिटेल
फेमस टिप्स्टर मुकुल शर्मा ने एक ट्वीट के जरिए आईक्यू के आगामी फोन iQoo12 को भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी शेयर की थी। जिनके अनुसार इस फोन को अगले महीने नवंबर के आखिर तक या फिर दिसंबर की शुरुआत लाया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशन्स की कोई भी जानकारी शेयर नहीं की है।
iQOO 12 की खासियत
iQOO 12 के खूबियों की बात करें तो इसमें सबसे बड़ी खासियत Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट होगा। जिसे पहली बार भारत में लाया जा रहा है। जो स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 चिपसेट के मुकाबले शानदार परफॉर्मेंस के साथ आएगा। इस प्रोसेसर के बेंचमार्किंग साइट AnTuTu पर 2 मिलियन से ज्यादा स्कोर मिलने की बात कही जा रही है। इसके अलावा इसमें 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए इस फोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ पेश किया जाएगा। एक अन्य रिपोर्ट की मानें तो iQOO 12 स्मार्टफोन को कंपनी 50MP OmniVision OV50H सेंसर दे सकती है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) के साथ आएगा। इसके अलावा हैंडसेट में 50MP Samsung ISOCELL JN1 सेंसर भी शामिल होगा, जो अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल लेंस के तौर पर काम करेगा। इसके साथ ही साथ आईक्यू के इस अपकमिंग फोन को 64 मेगापिक्सल टेलिफोटो सेंसर से भी लैस किया जा सकता है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम क्षमता और OIS सपोर्ट के साथ दस्तक दे सकता है। अपने इस फोन को कंपनी 200W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ ला सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








