Home
Mobile

तगड़े फीचर्स के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा iQOO का ये स्मार्टफोन , जानें सबकुछ

iQOO 12 Launch: स्मार्टफोन ब्रांड iQOO जल्द ही अपना नया हैंडसेट भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसे iQOO 12 के नाम से जाना जाएगा। हालांकि कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा कर दिया है। जिसे iQOO 11 के अपग्रेड मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा। जिसे कंपनी ने इस साल की शुरूआत में लॉन्च किया था। कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन iQOO 12 की बिक्री अमेजन पर शुरू करेगी। आईक्यू ने अपने इस हैंडसेट को Amazon पर लिस्ट किया है। तो आइए आपको इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर इसकी कीमत तक की डिटेल्स आगे बताते हैं।

iQOO 12 के स्पेसिफिकेशन

iQOO 12 में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसके अलावा इसमें 1400 Nits की पीक ब्राइटनेस भी मिलेगी। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Octa-Core Snapdragon 8 Gen 3 को शामिल किया जाएगा। जो Adreno 750 GPU के साथ काम करेगा। इस फोन में 12GB और 16GB LPDDR5X RAM दिया जाएगा। जो 256GB और 512GB इंटरनल स्टोरेज पेयर के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए आईक्यू 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है, जो Omnivision OV50H सेंसर है। इसके अलावा 50MP का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा वाइड एंगल के साथ आएगा। जो 150डिग्री फील्ड व्यू को कैप्चर करने में सक्षम होगा। वहीं तीसरा कैमरा 64MP के साथ होगा। यह फोन 100x डिजिटल जूम सपोर्ट के साथ आ रहा है। सेल्फी और वी़डियो कॉल के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।

 तगड़े फीचर्स के साथ भारत में इस दिन लॉन्च होगा iQOO का ये स्मार्टफोन

120W का फास्ट चार्जर से होगा लैस

iQOO 12 को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5000mAh की बैटरी देगी, जो 120W अल्ट्रा फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं आईक्यू 12 के टीजर से इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है कि, यह हैंडसेट BMW Edition होगा। जिसके बैक पैनल पर ग्लास बैक पैनल का इस्तेमाल किया गया है। यह फोन ब्लैक एडिशन में भी लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें, ग्लोबल बाजार में इस ने 7 नवंबर को ही दस्तक दे दिया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
It is going to be launched in India on 12th December. This handset will be presented with powerful features. This handset has a 64MP telephoto lens, which gives the capability of 100x digital zoom. Also, 120W ultra fast charger will be seen in this handset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X