iQOO 12 भारत में Android 14 के साथ होगा लॉन्च, पहले ही जान लें सभी डिटेल्स
iQOO 12 सीरीज की जल्द ही भारतीय बाजर में धमाकेदार एंट्री होने जा रही है। जिसकी तैयारियों में कंपनी जुटी हुई है। अपने इस नए फोन को कंपनी देश में Android 14 और 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च करेगी। कंपनी ने लॉन्च से पहेल iQOO 12 के भारतीय वेरिएंट की जानकारी शेयर की है। आपको बता दें, आईक्यू ने भारत से पहले iQOO 12 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया है। तो चलिए आगे इस अपकमिंग फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल्स जानते हैं।
iQOO 12 सीरीज की लॉन्च डेट
भारत में iQOO 12 सीरीज से 12 दिसंबर को पर्दा उठेगा। इससे पहेल ही iQOO India के X पर हाल ही में एक पोस्ट कर कंपनी ने खुलासा किया है कि, iQOO 12 भारत में एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 के साथ लॉन्च होगा। आपको बता दें, Google Pixel 8 सीरीज के सिवा भारत में एंड्रॉइड 14 के साथ अभी तक कोई डिवाइस लॉन्च नहीं हुआ है।

iQOO 12 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
iQOO 12 में कंपनी अपने ग्राहकों को 6.78 इंच की फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दे सकती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260 x 2800 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट होगा। प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ लाया जाएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड ओरिजिनओएस 4 कस्टम यूजर इंटरफेस पर संचालित होगा। जिसमें आपको 12GB रैम + 256GB स्टोरेज, 16GB रैम + 512GB और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज ऑप्शन मिल रहे हैं।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 120W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दे सकती है।
iQOO 12 की संभावित कीमत
कंपनी ने इसकी कीमत को लेकर फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन इसकी चीनी वेरिएंट की कीमत सामने आने के बाद इससे भारतीय कीमतों का अंदाजा लगाया जा सकता हैं। इसके 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत CNY 3,999 यानि कि, लगभग 45,000 रुपये से शुरू की जा सकती है। 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 यानि कि, लगभग 50,000 रुपये तक जा सकता। वहीं इसके अपने इस फोन को कंपनी 16GB रैम + 1TB स्टोरेज वेरिएंट में भी उपलब्ध करा सकती है, जिसकी कीमत CNY 4,699 यानि कि, लगभग 53,000 रुपये तय की जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








