iQOO 13 5G vs iQoo 12 5G: कौन है बेहतर, देखें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की तुलना
iQOO 13 5G vs iQoo 12 5G: आखिरकार सभी के इंतजार को खत्म करते हुए, आज iQOO ने अपना नया स्मार्टफोन iQOO 13 को भारत में लॉन्च कर दिया है। जो सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite से लैस है।
इसके अलावा गेमिंग लवर्स के लिए इसमें सुपरकंप्यूटिंग Q2 चिप दी गई है। आज हम इसकी तुलना iQoo 12 5G से करने जा रहे हैं। तो आइए आगे इनकी दोनों फोन्स की कीमत से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की डिटेल जानते हैं।

कीमत-
iQoo 13 को 12GB/256GB और 16GB/512GB दो वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है, जिनकी कीमत क्रमश: 54,999 रुपये और 59,999 रुपये है। हालांकि, कंपनी इस पर कुछ ऑफर्स भी लेकर आई है। अगर आप HDFC बैंक और ICICI बैंक के कार्ड की मदद से इसकी खरीदारी करते हैं, तो इस पर आपको पूरे 3000 रुपये तक की छूट मिलेगी।
जबकि, iQOO 12 5G स्मार्टफोन 12GB /256GB और 16GB/512GB स्टोरेज दो वेरिएंट में आता है। जिसकी कीमत अमेजन पर क्रमश: कंपनी ने 52,999 रुपये और 57,999 रुपये है।
डिस्प्ले-
iQOO 13 में 6.82 इंच की पंच होल स्क्रीन दी गई है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 510PPI और 2592Hz PWM डिमिंग सपोर्ट के साथ आता है। कंपनी ने इसे इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी से लैस किया है।
जबकि, iQOO 12 में 6.78-इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz वेरिएबल रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स ब्राइटनेस, 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग फीचर्स के साथ आती है।
प्रोसेसर-
iQoo 13 में क्वालकॉम का सबसे पॉवरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite दिया गया है, जो कि 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। यह फोन सबसे नए और एडवांस ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड 15 पर लॉन्च हुआ है।
जबकि, iQOO 12 बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही फोन में गेमिंग एक्सपेरिएंस और फ्रेम रेट को बेहतर बनाने के लिए एक अलग Q1 चिपसेट है। iQOO ने तीन प्रमुख एंड्रॉइड अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
स्टोरेज-
iQoo 13 में 12GB रैम और 16GB वर्चुअल रैम का सपोर्ट दिया गया है। जबकि, iQOO 12 स्मार्टफोन को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लाया गया था। फोन एंड्रॉइड 14-बेस्ड ओरिजिनओएस 4.0 कस्टम स्किन आउट ऑफ बॉक्स पर चलता है।
कैमरा-
iQoo 13 फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर OIS टेक्नोलॉजी वाला 50MP Sony IMX921 मेन कैमरा, 50MP Samsung S5KJN1 अल्ट्रावाइड एंगल लेंस और 50MP Sony IMX816 टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
जबकि, iQOO 12 में f/1.68 अपर्चर, OIS और LED फ्लैश के साथ 50MP ऑम्निविजन OV50H प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा f/2.0 अपर्चर के साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सैमसंग JN1 कैमरा और f/2.57 अपर्चर के साथ 64MP 3x टेलीफोटो कैमरा इसमें शामिल किया गया है।
सेल्फी कैमरा-
iQOO 13 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, iQOO 12 में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी लिए फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलता है।
बैटरी-
iQoo 13 पावर देने के लिए इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि Silicon Anode टेक्नोलॉजी पर बनी है। इस फोन की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आई है। यानी की जो लोग अच्छा कैमरा और बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं, उनके लिए ये फोन बेस्ट हो सकता है। जबकि, iQOO 12 को पावर देने के लिए इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
कनेक्टिविटी -
iQoo 13 फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC, GPS और USB 3.2 Gen 1 टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी ऑप्शंस शामिल हैं। बोर्ड पर मौजूद सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपान, जायरोस्कोप और कलर टेम्परेचर सेंसर शामिल है। iQoo 12 में ब्लूटूथ 5.4, 5G, 4G, GPS, NFC, WI-FI 7 और चार्जिंग के लिए USB टाइप-C मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications








