iQOO 13 के कैमरा स्पेसिफिकेशन और डिजाइन डिटेल्स एक बार फिर सामने आई
चीनी टेक कंपनी iQOO अपने आगामी फोन iQOO 13 पर काम कर रहा है। फिलहाल आईक्यू ने इस आगामी हैंडसेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसे लेकर लगातार अफवाहें आ रही हैं, जिससे उम्मीद कि जा रही है कि, यह फोन साल के आखिर नवंबर तक चीन में दस्तक देगा।
अब एक बार फिर लीकर डिजिटल चैट स्टेशन ने फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन और डिजाइन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए आपको अब इस फोन को लेकर सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

iQOO 13 लीक कैमरा स्पेसिफिकेशन- उपरोक्त वीबो पोस्ट से यह पता चलता है कि, iQOO 13 में ट्रिपल 50-मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। हालांकि, टिपस्टर ने iQOO 13 में उपलब्ध कैमरा सेंसर को लेकर कोई खास जानकारी शेयर नहीं की है।
आपको बता दें, iQOO 12 में OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सेल प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम और OIS सपोर्ट वाला 64-मेगापिक्सेल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और ऑटोफोकस-सपोर्टेड 50-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल था।

डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो कैमरा मॉड्यूल Xiaomi के नए डिजाइन किए गए लोगो के समान होगा, जो यह दर्शाता है कि, iQOO 13 में iQOO 12 में देखे गए स्क्वरकल कैमरा आइलैंड डिजाइन को बनाए रखने की संभावना है।
इसके अलावा डिवाइस के अन्य डिजाइन में भी बदलाव नहीं होने की उम्मीद है, इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप के लिए एक नया 'रोकोको व्हाइट' कलर ऑप्शन जोड़ा गया है। प्रोटोटाइप परीक्षण चरण के दौरान प्राथमिक ध्यान डिवाइस की प्रदर्शन क्षमताओं को अनुकूलित और बढ़ाने पर है।
जबकि, फ्रंट की तरफ iQOO 13 में फ्लैट डिजाइन के साथ BOE द्वारा आपूर्ति की गई OLED स्क्रीन होगी। जो 2K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करेगा। लीकर ने दावा किया कि, इसकी स्क्रीन के पैरामीटर BOE X1 के समान होंगे।
इसके अलावा फोन में चारों तरफ पतले बेजल होंगे। इसके साथ ही DCS ने कंफर्म किया है कि, फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 चिपसेट द्वारा संचालित किया जाएगा।
वहीं हाल ही में एक लीक से यह पता चला है कि, iQOO 13 के ग्लास बैक में पहली पीढ़ी के iQOO फ्लैगशिप के समान एक हल्की पट्टी होगी। डिवाइस की अन्य लीक खासियतों में एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 100W चार्जिंग के साथ 6,000mAh की बैटरी, एक मेटल मिडिल फ्रेम और IP68-रेटेड बॉडी शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications








