iQOO 13 की भारत में पहली सेल आज, जानें कीमत, ऑफर्स और बहुत कुछ
iQoo ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo 13 लॉन्च किया है, जिसकी पहली सेल आज से यानी 11 दिसंबर से शुरू हो रही है। इस फोन में दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ आपको 6,000mAh तक की बैटरी मिलेगी।
अगर आप भी इस फोन को खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए यह समय सबसे उचित हो सकता है। आइए आपको आगे पहली सेल के दौरान इस पर मिलने वाले सभी ऑफर्स की डिटेल और इसकी नई कीमत बतात हैं।

iQOO 13 की कीमत व ऑफर डिटेल्स
आईक्यू 13 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये और 16GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये है। अगर ग्राहक HDFC बैंक और ICICI बैंक कार्ड से इस फोन की खरीदारी करता है, तो वह इस पर पूरे 3,000 रुपये की छूट का लाभ ले सकेगा। इतना ही नहीं फोन पर 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी है।
किसी भी फोन को एक्सचेंज करने पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट और वीवो/आईक्यू डिवाइस पर 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी पहली सेल में उपलब्ध है। कस्टमर्स iQoo 13 को कंपनी के ऑफिशियल साइट और Amazon के जरिए खरीद पाएंगे। कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे नार्डो ग्रे और लीजेंड में खरीदने के लिए उपलब्ध है।
iQOO 13 फीचर्स
iQOO 13 में 6.82 इंच का 2K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और अल्ट्रा-लो टच लेटेंसी के साथ बेहतरीन गेमिंग अनुभव देता है। यह डिवाइस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस है, जो फास्ट और स्मूथ परफॉर्मेंस सुनिश्चित करता है। iQoo अपने इस स्मार्टफोन के लिए 4 साल तक का OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट की गारंटी दे रहा है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50MP IMX921 का मेन कैमरा, 50MP Sony 100mm पोट्रेट सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप ऑफर करता है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 6000mAh तक की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन हाई-एंड यूजर्स और गेमिंग प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है।


Click it and Unblock the Notifications








