iQOO 13 की लॉन्च डेट का खुलासा, धांसू फीचर्स के साथ भारत में इस दिन दस्तक देगा फोन
iQOO 13 की जैसे-जैसे लॉन्चिंग करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसके स्पेक्स पर से पर्दा उठता जा रहा है। अभी हाल ही में इस आगामी फोन का डिजाइन सामने आया है, जिसमें इसे फ्लैट डिस्प्ले और कम बेजल के साथ देखा गया है।
अब इसकी लॉन्चिंग को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जिसके अनुसार इस फ्लैगशिप फोन को कंपनी दिसंबर के पहले हफ्ते में पेश करने जा रही है। तो चलिए आपको आगे अब तक सामने आई सभी डिटेल्स से रूबरू करवाते हैं।

दरअसल SmartPrix से एक लीक से यह पता चला है कि, आईक्यू 13 स्मार्टफोन 5 दिसंबर को भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। हालांकि लीक से यह कंफर्म नहीं हुआ है कि, यह ग्लोबली लॉन्च की डेट है या चीन में इसे पहले ही लॉन्च कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि, iQOO अपने अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को अपने अगले फ्लैगशिप के लिए ज्यादा इंतजार ना करवाते हुए, अपने इस फ्लैगशिप को जल्दी पेश कर सकता है।
iQOO 13 स्पेक्स- इसके आने से पहले ही इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए आगे हम इसे लेकर क्या कुछ जानते हैं, इस पर भी एक नजर डालते हैं।

ब्रांड ने पुष्टि किया है कि, iQOO 13 में BOE का लेटेस्ट Q10 पैनल होगा, जो 2K रिजॉल्यूशन और एक स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट का वादा करता है। Q10 डिस्प्ले में कथित तौर पर अपने प्रतिस्पर्धियों के मुकाबले अधिक ब्राइटनेस और ज्यादा बैटरी लाइफ ऑफर करता है।
iQOO 13 को कंपनी आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट के साथ उपलब्ध करा सकती है, जिसे 16GB तक रैम और 512GB स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।
सॉफ्टवेयर की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि, इसमें Android 15-आधारित OriginOS 5 ऑपरेटिंग सिस्टम होगा, जिसने हाल ही में अपना आधिकारिक डेब्यू किया है।
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। जिसका मेन कैमरा 50MP का हो सकता है, इसके साथ ही एक अल्ट्रावाइड लेंस और एक टेलीफोटो लेंस इसमें शामिल होगा।
वहीं अफवाहों की मानें तो इसे पावर देने के लिए इसमें 6150mAh की बैटरी दी जाएगी। जो 100W PPS और PD चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। लीक के अनुसार इसे धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP68 रेटिंग मिले हैं।
भारत में इसकी कीमत की बात करें तो इसे एक रिपोर्ट के अनुसार iQOO 13 की कीमत भारतीय बाजार में लगभग 55,000 रुपये से शुरू किए जानें की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








