हो गया कंफर्म: भारत में इस दिन लॉन्च होगा iQoo 13, खास स्पेसिफिकेशन आए सामने
iQoo ने नए टीजर के जरिए यह कंफर्म कर दिया है कि, आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQoo 13 देश में अगले महीने यानी की 3 दिसंबर को दस्तक देने जा रहा है। यह डिवाइस Amazon स्पेशल प्रोडक्ट के तौर पर भारत में एंट्री करेगा।
इसके साथ ही यह भी हिंट मिला है कि, इस आगामी फोन को एक्सक्लूसिवली Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सामने आए लेटेस्ट टीजर से इस फोन के खास स्पेसिफिकेशन पर से भी पर्दा उठ चुका है। तो आइए आगे सभी डिटेल्स जानते है।

Amazon लैंडिंग पेज से आईक्यू 13 के खास स्पेसिफिकेशन पर से पर्दा उठ चुका है। जिसके अनुसार इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ 2K LTPO MOLED स्क्रीन मिलेगी। चिपसेट की बात करें तो बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप शामिल होगा।
चीन में इसे कंपनी ने चार कलर ऑप्शन में पेश किया है, जबकि, भारत में इसे व्हाइट और ग्रे वेरिएंट में ही लॉन्च किया जा सकता है। सामने आई डिटेल के अनुसाक चीनी वेरिएंट के समान ही इस फोन के भारतीय वेरिएंट में हार्डवेयर दिए जानें की उम्मीद है।
iQoo 13 स्पेक्स-
आईक्यू 13 के चीनी वेरिएंट में कंपनी ने 6.78 इच का क्वाड HD+कर्व्ड LTPO एमोलेड डिस्प्ले दिया है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। आईक्यू ने अपने इस डिवाइस को Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया है, इसमें 12GB व 16GB रैम के साथ 256GB और 1TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड के साथ 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस सै लैस है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
इसे पावर देने के लिए आईक्यू नें इसमें 6150mAh की बैटरी शामिल की है, जो 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें आपको इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगर प्रिंट सेंसर मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








