iQOO 13: लॉन्च डेट, डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा
टेक कंपनी iQOO अपना आगामी फ्लैगशिप फोन iQOO 13 जल्द ही लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट के साथ उपलब्ध कराए जानें की उम्मीद है।
इसकी लॉन्चिंग पास आता देख, ब्रांड ने भी इसके फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। अब लेटेस्ट ऑफिशियली टीजर में iQOO 13 की पहल झलक को दिखाई गई है।

जिससे इसके डिजाइन से लेकर कलर ऑप्शंन्स पर से भी पर्दा उठ चुका है। आईक्यू के इस नए फ्लैगशिप से क्या उम्मीद की जाए आइए बताते हैं। टीजर के अनुसार iQOO 13 में फ्लैट किनारे होंगे।
इसके साथ ही आगे की तरफ एक छोटा कटआउट मिलेगा, जिसमें सेल्फी कैमरे फिट होगा। इसके साथ ही iQOO के कार्यकारी ने यह भी पुष्टि की है कि, OriginOS 5 (9 दिसंबर) को लॉन्च होगा।

यह नया OS केवल चीन में ही उपलब्ध होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, iQOO 13 को भी उसी दिन लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक इसके लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियली जानकारी सामने नहीं आई है। कलर ऑप्शन की बात करें तो iQOO 13 को नीले, लाल और सिल्वर/ग्रे कलर ऑप्शन में लाया जाएगा।
iQOO 13 के संभावित फीचर्स- आईक्यू 13 में कंपनी 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.7-इंच 2K BOE डिस्प्ले दे सकती है। जो iQOO 12 के 6.78-इंच पैनल की तुलना छोटा होगा।
iQOO 13 को स्व-विकसित सुपरकंप्यूटिंग चिप Q2 के साथ शिप किए जाने की पुष्टि की गई है। इसमें आगामी स्नैपड्रैगन 8 एलीट को 16GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ जोड़ा जा सकता है।
वहीं कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रावाइड सेंसर और 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। इसके अलावा इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी लाईफ की बात की जाए तो आईक्यू 13 में iQOO 12 के मुकाबले थोड़ी बड़ी 6,150mAh की बैटरी दी जा सकती है, 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगा। बता दें, आईक्यू 12 में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh तक की बैटरी दी गई थी।
इसके अलावा फोन में नया VC कूलिंग सिस्टम और सिंगल-लेयर मदरबोर्ड हो सकता है। इसे पानी और धूल से सुरक्षा के लिए IP64 रेटिंग और सुरक्षा के लिए अल्ट्रा-सोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस किए जाने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications








